भोपाल

MP : पूर्व सीएम का शिवराज पर तंज, क्या पंचर हुई साईकिल, मंहगाई पर 20 को प्रदेश होगा बंद...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:18 PM IST
MP : पूर्व सीएम का शिवराज पर तंज, क्या पंचर हुई साईकिल, मंहगाई पर 20 को प्रदेश होगा बंद...
x
MP : पूर्व सीएम का शिवराज पर तंज, क्या पंचर हुई साईकिल, मंहगाई पर 20 को प्रदेश होगा बंद... भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल

MP : पूर्व सीएम का शिवराज पर तंज, क्या पंचर हुई साईकिल, मंहगाई पर 20 को प्रदेश होगा बंद…

MP News / भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों पर विरोध के शुर सामने आने लगे है। पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह पर हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ’मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वर्ष 2008 में घोषणा की थी कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सप्ताह में एक दिन वो और उनके मंत्री साइकिल से मंत्रालय जाएंगे, लेकिन आज पता नहीं, उन सभी की साइकिल कहां पंक्चर पड़ी है।

MP : पूर्व सीएम का शिवराज पर तंज, क्या पंचर हुई साईकिल, मंहगाई पर 20 को प्रदेश होगा बंद...

दरअसल शिवराज सरकार ने यह घोषण वर्ष 2008 में उस समय की थी जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार रही। उस समय पेट्रोल के दाम बढ़ने से प्रदेश की शिवराज सरकार ने विरोध स्वरूप सप्ताह में एक दिन साइकिल चलाने की बात कही थी। उस समय पेट्रोल के दाम 50 रूपये थे। आज पेट्रोल के दाम 100 रूपये है। उस समय केन्द्र में कांग्रेस सरकार और प्रदेश में भाजपा की थी। आज केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

MP में एक और शराबकांड : छतरपुर में शराब पीने से पिता.पुत्र सहित चार की मौत, दो बीमार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तंज कसते हुए लिखा कि ’विपक्ष में भाजपा के लोग पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में खूब साइकिल चलाते थे, बैलगाड़ी यात्रा निकालते थे, बड़े-बड़े धरने देते थे, खूब भाषण देते थे, आज उनकी साइकिलें गायब हैं।

आंदोलन की चेतावनी

MP : पूर्व सीएम का शिवराज पर तंज, क्या पंचर हुई साईकिल, मंहगाई पर 20 को प्रदेश होगा बंद...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने चेतावनी दी है कि सरकार पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले भारी-भरकम करों में कमी कर जनता को तत्काल राहत प्रदान करे, अन्यथा प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। भाजपा सत्ता में आते ही भले जनता को भूल जाए, लेकिन हम जनता के साथ हैं, रहेंगे और जनता की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे।

आधे दिन का रहेगा बंद

कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष गुरूमीत सिंह मंगू ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने एक ट्रवीट किया है। जिस पर पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस 20 फरवरी को प्रदेश में आधे दिन के बंद का आव्हान किया है। उन्होने अपील की है कि जनता अपनी स्वेच्छानुसार आधे दिन के बंद को सफल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा है कि इस आधे दिन के बंद में दूध का वितरण एवं एम्बुलेंस तथा दवाईयों की दुकानें मुक्त रहेंगी।

MP : लड़की को बालकनी से नीचे फेंकर फरार हो गया युवक, लड़की की हालत ….

पुलिसकर्मियों को मिलने वाले उच्च पद के प्रभार के लिए इन मापदंडों को करना होगा पूरा : MP NEWS

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Next Story