भोपाल

MP E Uparjan 2021: समर्थन मूल्य पर खरीफ फसल बेचने रजिस्ट्रेशन इस तारीख से

MP E Uparjan 2021: समर्थन मूल्य पर खरीफ फसल बेचने रजिस्ट्रेशन इस तारीख से
x
E Uparjan Portal 2021 Registration: समर्थन मूल्य पर खरीफ फसल (Kharif Crop) बेचने रजिस्ट्रेशन इस तारीख से होगा।

E Uparjan Portal 2021 Registration: समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन (MSP Registration) करवाना आवश्यक होता है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) पर फसलों की खरीदी करने राज्य सरकार ने 15 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इसके लिए प्रदेश भर में सरकार ने 1718 पंजीयन केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों तथा ई उपार्जन पोर्टल (e uparjan portal) में किसान जाकर खरीफ की फसल बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

E Uparjan Portal पर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर

समर्थन मूल्य पर खरीफ फसलों (Kharif crop) की खरीदी करने 15 सितंबर से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर तय की गई है। इस दौरान किसान अपनी फसलों को बेचने रजिस्ट्रेशन करवाने सरकार ने किसानों से अपील की है। खरीद का पंजीयन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे रजिस्ट्रेशन ई उपार्जन पोर्टल (E Uparjan Portal) http://mpeuparjan.nic.in/ पर करवा सकते हैं।

ऑनलाइन E Uparjan Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

  • सबसे पहले MP E Uparjan की वेबसाइट पर जाएं।

  • इसमें जाकर किसान पंजीयन / आवेदन सर्च पर क्लिक करें।

  • इसमें जाने के बाद खरीफ 2021-22 पर क्लिक करें।

  • अब मांगी गई जानकारियां भर दें।

वही इसके अलावा किसान पंजीयन डॉटा एंट्री (Registration data entry), एमपी किसान एप,(MP Kisan App), प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्थाओं, महिला स्व सहायता एवं एफपीओ द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र में किसान रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जानकारी के अनुसार उन किसानों को पुनः दस्तावेज नहीं देने होंगे जिनके द्वारा पूर्व में रवी फसलों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। वह बिना कागजात दिये रजिस्ट्रेशन नये सिरे से करवा सकते हैं।

खरीफ फसल समर्थन मूल्य (Kharif Crop Support Price) पर एक नजर

मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Governmet) किसानों से खरीफ फसल के लिए रजिस्ट्रेशन ई उपार्जन पोर्टल (E Uparjan Portal) पर करवा रही है। इसमें धान, ज्वार, बाजरा शामिल है। जानकारी के अनुसार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रुपए, ज्वार का 2738 रुपए प्रति कुंटल तथा बाजरा का समर्थन मूल्य 2250 रुपए प्रति कुंटल निश्चित किया गया है।

Next Story