भोपाल

मप्र उप चुनाव: भाजपा ने फाइनल किए 28 सीटों पर टिकट, सिंधिया खेमे के सभी प्रत्याशियों को मिला टिकट

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:34 AM GMT
मप्र उप चुनाव: भाजपा ने फाइनल किए 28 सीटों पर टिकट, सिंधिया खेमे के सभी प्रत्याशियों को मिला टिकट
x
भाजपा एवं कांग्रेस दोनों पार्टियों अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने में लगी हुई हैं। भाजपा ने जहां 28 विधानसभा में 28 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है

मप्र उप चुनाव: भाजपा ने फाइनल किए 28 सीटों पर टिकट, सिंधिया खेमे के सभी प्रत्याशियों को मिला टिकट


भोपाल। प्रदेश में इस समय उप चुनाव की सरगर्मी हैं। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों पार्टियों अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने में लगी हुई हैं। भाजपा ने जहां 28 विधानसभा में 28 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है तो वहीं कांग्रेस ने अभी 28 में से 27 सीटों पर ही अपने प्रत्याशियों की घोषण की हैं। कांग्रेस द्वारा अभी ब्यावरा सीट के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।

इसलिए हो रहे चुनाव

बता दें कि प्रदेश की सत्ता में पहले कांग्रेस की सरकार थी। जिसके मुखिया थे कमलनाथ। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ दिया था। जिससे कांग्रेस सरकार अल्पमत में हो गई थी। अल्पमत में सरकार आ गई तो कमलनाथ ने 20 मार्च को इस्तीफा दे दिया। 23 मार्च को शिवराज ने सीएम पद की शपथ ली। 22 विधायकों के बाद 3 और विधायक कांग्रेस छोड़ सिंधिया के साथ आ खड़े हुए।

इन सभी विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया। इन विधायकों के साथ प्रदेश में भाजपा सरकार बन गई। चूंकि ये सभी विधायक कांग्रेस के थे जिसके चलते अब उप चुनाव हो रहा हैं। जिसमें से 25 विधायक कांग्रेस छोड़ भाजपा में आ गए थे जबकि 3 विधानसभा सीट विधायकों की मृत्यु होने के बाद से खाली थी। जिसके चलते अब 28 विधानसभा में उप चुनाव कराए जा रहे हैं।

टिकट वितरण में सिंधिय की चली

सूत्रों की माने तो 28 विधानसभा में हो रहे उप चुनावों में टिकट वितरण में सिंधिया की ही चली हैं। उनके साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए सभी प्रत्याशियों को टिकट दी गई हैं। ये सभी प्रत्याशी मैदान में हैं। यह चुनाव जीतने जमकर पसीना बहा रहे हैं। खबरों की माने तो इनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह भी अपने विधायकों को जीत दिलाने पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

सोचा-विचार कर टिकट का हुआ बटवारा

जानकारों की माने तो टिकट वितरण में भाजपा द्वारा काफी सोच-विचार किया गया है। भाजपा द्वारा 28 विधानसभा सीटों में होने जा रहे चुनावों को लेकर काफी एलर्ट हैं। वह इस बार किसी भी तरह की गलती नहीं करना चाहती हैं। वह पूरी सीट पर भाजपा प्रत्याशियों को जीताना चाहती हैं। जिसके लिए काफी सोच-विचार करके टिकट दिया गया है। खबरों की माने तो दिल्ली से लेकर पार्टी के बड़े पदाधिकारियों तक टिकट वितरण में काफी विचार-विमर्श किया गया है। इसके बाद ही प्रत्योशियों के नामों की घोषणा की गई है।

एमपी उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, चार प्रत्याशियों के नाम किए घोषित

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story