भोपाल

एमपीः निकाय और पंचायत चुनाव में सुरक्षा पर मंथन, संवेदन शील मतदान केन्दों पर नजर

एमपीः निकाय और पंचायत चुनाव में सुरक्षा पर मंथन, संवेदन शील मतदान केन्दों पर नजर
x
भोपाल। नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव का लेकर निर्वाचन आयोग तैयारी में जुट गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन में कानून व्यवस्था के संबंध में पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी और अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा के साथ चर्चा की। 

दो चरणों में निकाय और पंचायत के तीन चरणो में चुनाव

श्री सिंह ने कहा कि मतदान के दौरान अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केन्द्रों में पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाय। पंचायत निर्वाचन तीन और नगरीय निकाय निर्वाचन दो चरणो में करवाये जायेंगे। अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों में वीडियो कैमरे भी लगवाये जायेंगे।

गलत जानकारी देने पर सजा का प्रावधान

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि पहली बार यह प्रावधान किया जा रहा है कि नामांकन-पत्र में गलत जानकारी देने पर 6 महीने की सजा और 25 हजार रूपये का जुर्माना हो सकेगा।

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव बीते एक साल से लंबित हैं। अब माना जा रहा है कि जल्द ही चुनावों को लेकर प्रदेश में आचार संहिता लग सकती है।

Next Story