भोपाल

MP: पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह की बेटी भारती को मुंबई से भोपाल लाई पुलिस

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:40 AM IST
MP: पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह की बेटी भारती को मुंबई से भोपाल लाई पुलिस
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल। पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह (Ex-MLA Surendra Nath Singh) की बेटी भारती सिंह को पुलिस मुंबई से भोपाल लाई। यहां उसे सीधे गौरवी में रखा गया। सूचना मिलने के बाद सुरेंद्रनाथ सिंह ऑटो से वहां पहुंचे और अंदर जाकर अधिकारियों से बात की। गौरवी में भारती की काउंसलिंग की गई, बेटी ने अपने पिता और परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। बाहर निकलने के बाद पूर्व विधायक ने कहा कि मेरी बेटी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, उसे नशा देकर बहकाया गया है।

इसके पहले भारती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा था कि मैं अपनी मर्जी से घर से बाहर आई हूं। उसने कहा था कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, कई बार पहले भी ऐसा हो चुका है। भारती ने कहा कि करीब 10 वर्ष से मेरे घर वाले मुझे परेशान कर रहे हैं, इसलिए बार-बार घर से बाहर चली जाती हूं।

भारती ने कहा था कि मैं किसी के साथ नहीं हूं और मेरी मौसी का लड़का सुशील मुझे काफी परेशान कर रहा है और मारपीट भी करता है। जिससे मैं काफी परेशान हूं। उसने यह भी कहा था कि अब आप लोग मुझे चैन से जीने दो। मैं किसी मुस्लिम या क्रिश्चियन के साथ नहीं हूं। इस मामले को दूसरा मुद्दा मत बनाओ। मैं अपने पिता और परिवार की वजह से परेशान थी, इस वजह से यह कदम उठाया। उसने वीडियो में यह भी कहा था कि मेरे पिता पूर्व विधायक हैं और वो गलत कागजात बनवा सकते हैं, इसलिए मैं अपने घर कभी नहीं जाना चाहती।

Next Story