भोपाल

MP: CM हाउस में मंत्रीजी का बजा बाजा, महिलाओं को लेकर दिये बयान में फसें, मुख्यमंत्री ने लगाई क्लास

MP: CM हाउस में मंत्रीजी का बजा बाजा, महिलाओं को लेकर दिये बयान में फसें, मुख्यमंत्री ने लगाई क्लास
x
महिलाओं को लेकर दिये बयान में फसें मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Minister Bisahulal Singh)

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Food and Civil Supplies Minister Bisahulal Singh) एक बयान देकर बुरे फंस गये हैं। एक ओर उन्हे जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं उनकी ही पार्टी और सरकार भी उनसे इस मामले में हिदायत दे रही है। बिसाहूलाल सिंह (Bisahulal Singh) के इस विवादित बयान को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को तलब किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। ऐसे में मान जा रहा है कि पार्टी जल्द से जल्द इस मुद्दे को खत्म करना चाहती है।

सीएम की चेतावनी

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने प्रदेश के सभी मंत्रियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि बयान देने के पूर्व यह निश्चित करें कि वह जो बोलने जा रहे है उससे किसी को ठेस तो नहीं पहुचेगा। उन्होने कहा कि वह प्रदेश की सभी जाति, धर्म की नारियों, बोटियों का सम्मान करते हैं। भाजपा सभी का सम्मान करती हैं वह किसी तरह से निरादर नहीं करती है। उन्होने मंत्री को कहा है क जो गलत बयानबाजी करेगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री और कार्यकर्ताओं को एक-एक शब्द तोल कर बोलना होगा ऐसे कोई शब्द ना हो जिससे गलत संदेश जाए।

फिर सार्वजनिक रूप से मंत्री ने मांगी माफी

मंत्री बिसाहूलाल के बयान के बाद प्रदेश में चोरों विरोध शुरू हो गया था। जिसके बाद उन्होने पहले ही माफी मांगी और कहा था कि उनका कहने का उद्देश्य गलत नही था। लेकिन अगर किसी को उनकी इस बात से ठेस पहुंची है तो वह माफी चाहते हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि मंत्रीजी के बयान के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्री को तलब किया था। जिसके बाद फिर दोबारा बिसाहुलाल ने माफी मांगी।

क्या है मामला

जनकारी के अनुसार प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल ने बीते दिनों अनूपपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि उच्च जाति ठाकुर ठकारन की महिलाओं को भी घर से खींच कर बाहर निकालो और उनसे काम कराओ। बिसाहूलाल के इस बयान के बाद से बवाल मच गया।

करणी सेना के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में विरोध करते हुए बवाल मचाने लगे। जिसके बाद करणी सेना ने बीजेपी दफ्तर में घुसकर उनके के काफिले को रोक दिया और जमकर नारेबाजी की थी। बढ रहे विरोध को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिसाहूलाल को बुलाकर समझाइस दी।

Next Story