
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- मध्यप्रदेश: UG-PG का...
मध्यप्रदेश: UG-PG का चौथा चरण शुरू, 3 नवंबर तक होंगे पंजीयन

मध्यप्रदेश: UG-PG का चौथा चरण शुरू, 3 नवंबर तक होंगे पंजीयन
भोपाल । काॅलेज लेवल काउंसलिंग का चौथा चरण शुरू हो चुका है। मध्यप्रदेश के सभी सरकारी और अनुदान प्राप्त काॅलेजों में UG और PG कक्षाओं के लिए पंजीयन कराये जाएंगे।
नए पंजीयन कराने वाले छात्र 3 नवंबर तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। दस्तावेजों का सत्यापन 2 से 4 नवंबर तक होगा। अब तक लगभग 5 लाख छात्र एडमीशन ले चुके हैं।
नवीन पंजीयन और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद छात्रों को 5 नवंबर से काॅलेज में रिपोर्ट करना होगा। छात्र एक से अधिक खाली सीट में जा सकते हैं। एडमीशन नहीं होने पर छात्रों को दूसरे दिन भी काॅलेज आना होगा। नाम आने वाले छात्रों को उसी दिन रात 12 बजे तक फीस जमा करना होगा।
सीधी: पुलिस अधीक्षक की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 4 उपनिरीक्षक के साथ 56 पुलिस कर्मियों में फेरबदल
ऑनलाइन काॅलेज के क्यों दें फीस
बताया गया है कि इस साल लाॅकडाउन के कारण प्रदेश भर के काॅलेजों काफी संख्या में सीटें सरेंडर की है। पिछले साल के मुकाबले इस साल एक लाख से अधिक सीटें काॅलेजों ने सरेंडर की है। जबकि छात्रों का मानना है कि जब काॅलेज नहीं लगना है तो आॅनलाइन क्लास के लिए फीस क्यों दी जाय। ऐसे में प्राइवेट भी परीक्षा दी जा सकती है।
सतना में बड़ा हादसा: पत्थर लोड हाइवा पलटा, 5 दबे, पढ़िए पूरी खबर
रीवा: पटाखों में देवी-देवताओं के प्रिंट चित्र को लेकर हंगामा, बताया अपमान
सीधी: गोबर बन रहा रोजगार का साधन, महिलाए तैयार कर रही गोबर से दीपक
मध्यप्रदेश: निजी विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए अच्छी खबर, नही देना पड़ेगा ज्यादा फीस




