
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- मध्यप्रदेश कांग्रेस ने...
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विधायकों के लिए जारी की व्हिप, भाजपा शक्ति परीक्षण की मांग पर कायम

भोपाल। मध्यप्रदेश में 16 तारीख से शुरू होने जा रहे बजट सत्र से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी कर दी है। इसका अर्थ यह हुआ कि यदि विधायक विधानसभा सदन में फ्लोर टेस्ट के दौरान पार्टी के खिलाफ जाकर क्रॉस वोटिंग करते हैं तो उनके खिलाफ संगठन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। Madhya Pradesh Congress issued whip for MLA, BJP upholds demand for Floor test
22 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं याद दिला दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में 22 विधायक अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने 6 बागी मंत्री विधायक के इस्तीफे स्वीकार लिए हैं जबकि बांकी 16 बागियों के इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया है और मुख्यमंत्री कमलनाथ सदन में बहुमत साबित करने का दावा कर रहे हैं परंतु राज्यपाल से भाजपा नेताओं की मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह को शायद इस बात का डर सताने लगा है कि विधानसभा के भीतर सरकार बहुमत साबित नहीं कर पाएगी।
भाजपा ने राज्यपाल के अभिभाषण से पहले शक्ति परीक्षण की मांग की भारतीय जनता पार्टी के नेता आज राज्यपाल लालजी टंडन से मिले। नेताओं में शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह एवं रामपाल सिंह शामिल थे। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यपाल महोदय से अनुरोध किया है कि बजट सत्र में उनके अभिभाषण से पहले शक्ति परीक्षण कराया जाए।




