भोपाल

REWA सहित 10 जिले में लॉकडाउन, BHOPAL में कोरोना वायरस का एक पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:46 AM IST
REWA सहित 10 जिले में लॉकडाउन, BHOPAL में कोरोना वायरस का एक पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप
x
भोपाल: भोपाल में कोरोना वायरस का एक पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद 24 मार्च तक लॉक डाउन कर दिया गया है. रात 12:00 बजे तक सारी दुकानें और सारी

भोपाल: भोपाल में कोरोना वायरस का एक पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद 24 मार्च तक लॉक डाउन कर दिया गया है. रात 12:00 बजे तक सारी दुकानें और सारी सीमाएं बंद रहेंगी. इसकी संभावना कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पहले ही जता थी. इससे पहले प्रदेश के जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी, रीवा, छिंदवाड़ा, ग्वालियर और बैतूल को लॉकडाउन किया जा चुका है.

जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर में 14 दिन के लॉकडाउन के आदेश जिला प्रशासन ने जारी किया है. जबकि कई जिलों में ऐहतिहातन धारा-144 लागू की गई है. वहीं उज्जैन कलेक्टर ने भी जिले को 25 मार्च रात्रि 12 बजे तक लॉकडाउन करने का आदेश दिया है.

आज सुबह भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई युवती में कोरोना के लक्षण पाए जाने से हड़कंप मच गया था. क्रू-मेंबर्स ने और पायलट ने प्लाइट आगे ले जाने से मना कर दिया था. क्रू-मेंबर्स युवती को भोपाल में उतरने पर अड़े थे साथ ही पूरी फ्लाइट को सेनिटाइज करने के बाद ही उड़ान भरने को कहा था. युवती दिल्ली से पुणे जाने के लिए फ्लाइट में बैठी थी. संदिग्ध पाए जाने पर क्रू मेंबर्स ने उसे भोपाल में उतरने को कहा था, लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं थी. जिसके बाद पायलट ने रनवे पर ही फ्लाइट खड़ी कर दी थी.

45 मिनट देरी से पुणे के लिए उड़ा विमान एयरपोर्ट पर तैनात डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद युवती को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया है. युवती के अलावा विमान में उसके आसपास बैठे छह अन्य यात्रियों को भी आइसोलेट किया गया है. जांच के बाद पूरे प्लेन को सैनिटाइज किया गया. इसके बाद करीब 45 मिनट की देरी से विमान पुणे के लिए उड़ा.

किसी तरह की कोताही न बरती जाए कोरोना को देखते हुए देखते हुए प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बाकायदा लेटर जारी किया है. उन्होंने प्रदेश के मुख्य सचिव व डीजीपी से पूरे मामले की जानकारी ली है. खबर है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भोपाल को लॉकडाउन करने के निर्देश दिए हैं. संभवत: रविवार शाम तक इसके आदेश जारी हो सकते हैं. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए किसी भी स्तर पर कोई कोताही न बरती जाए.

अलगी सरकार करे नुकसान की भरपाई कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है, ''मैं एक बार फिर दोहराता हुं कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से उठाए कदमों व निर्णयों से छोटे खुदरा व्यवसायियों व रोज कमाकर अपना जीवन यापन करने वालों के नुकसान को लेकर मैं बेहद चिंतित हूं. उनके नुक़सान की भरपाई हो, उनके लिए राहत पैकेज का इंतज़ाम अगली सरकार करे.'' उन्होंने कहा कि इस संक्रामक बीमारी की रोकथाम के लिए जनता में ज्यादा से ज्यादा जन-जन जागरूकता के संदेश प्रसारित किए जाएं.

Next Story