
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- भोपाल / बिगड़े मौसम में...
भोपाल / बिगड़े मौसम में आसमान से गिरी बिजली, स्कूटी सवार युवक की मौत
भोपाल। आये दिन बदल रहे मौसम का मिजाज एक स्कूटी सवर पर भारी पड़ गया। जहां गुरूवार को राजधानी भोपाल में दोपहर बाद बादल बरस पडे। वहीं शाम के समय भोपाल के कोलार इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस को जानकारी होने के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
मिली जानकारी के अनुसार कोलार इलाके के सर्वधर्म पुल के पास एक्टिवा से जा रहे युवक पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। ऐसे में यवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। आसमान से गिरी इस आफद ने एक घर का दिया बुझा दिया।
घटना के वक्त कोई पहचान नही रहा था कि उक्त मृतक युवक कहा का है। पुलिस युवक की पहचान करने जानकारी एकत्र कर रही है। उसका पता नही चला है।
जानकारी के अनुसार इससे पहले महाशिवरात्रि के दिन भी बेमौसम हुई बरसात में सिवनी में आकाशीय बिजली गिरी थी। जिसमें सिवनी जिले के जमुआ गांव के 2 लोगों की मौत हो गई थी और 10 लोग झुलस गए थे। यह हादसा तब हुआ था जब लोग खेत पर पूजा करने के लिए गए थे तभी उन पर आकाशीय बिजली गिर गई थी।
एक ओर जहां बेमौसम बरसात और आकाशीय बिजली लोगों की जान ले रहा है वहीं किसानों की सांस अटकी हुई हैं। कई फसलें पक कर खेतों में खडी हैं तो वही कई फसलें कट कर खलिहान पहुंच चुकी है। आये दिन खराब हो रहे मौसम से मान जा रहा है कि अगर इस समय मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन हुआ तो आधे वर्ष की कमई मिट्टी में मिल जायेगी।






