भोपाल

पूरे प्रदेश में दिग्विजय सिंह की किसान महापंचायत, कहा मंच से नहीं होगी राजनीतिक बात...

Aaryan Dwivedi
27 Feb 2021 7:26 AM GMT
भोपाल। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बाने इसके लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परीक्रमा की थी। वही अब दिग्विजय सिंह पूरे प्रदेश में किसान महापंचायत करने जा रहे हैं इसके लिए उन्होने कमलनाथ को भी आमंत्रित करने की बात कही है। पर उनका यह कहना था कि वह पूरे प्रदेश में किसान महाचंयत करेंगे।

इस महापंचायत के मंच पर सिर्फ किसानों की बात होगी कोई भी राजनैतिक बात नही की जायेगी। इसके लिए दिग्विजय सिंह ने ऐलान कर दिया है। उन्होने कहा है कि किसान महापंचायत की शुरआत वह 4 मार्च से रतलाम से करेंगे।

दिग्विजय सिंह अलग तरह की राजनीति करने के लिए देश भर में जाने जाते है। उन्होने नर्मदा परिक्रमा कर सभी को चैका दिया था। उस समय लोगो का कहना था कि यह सब दिखावा है। ज्यादा दिन तक नही चलेगा। लेकिन दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परीक्रमा पूरा कर सभी को दिखा दिया कि वह जो कहते हैं उसे कर दिखाते है।

ऐसे में दिग्विजय सिंह का यह बयान कि वह कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे एमपी में गैर राजनीतिक किसान महापंचायत करेंगे। कार्यक्रम के लिए मंच का निर्माण ट्रॉली पर होगा।

मंच में कोई राजनीतिक बात नहीं करेंगे तो यह बात पूरी करेंगे। सिर्फ किसान वक्ता और संचालक ही मंच पर रहेंगे। इस पूरे कार्यक्रम मंे स्वागत की व्यवहारिकता नही की जायेगी।

दिग्विजय सिंह का कहना है कि यह महापंचायत जन जागरण के लिए आयोजित की जा रही है। इसके माध्यम से किसानों से सीधा संवाद किया जायेगा। किसानों की बात, किसानों के बीच में करना है।

किसानों को तीनों कानूनों की सच्चाई बताना ही मुख्य उद्देश्य है। लोगों का इससे भ्रम दूर होगा। ऐसे में लोगों को भी समझ आयेगा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानो के साथ क्या कर रही है।

Next Story