भोपाल

उच्च शिक्षा विभाग की पहल, अब छात्रों को व्हाट्सअप के जरिये मिलेगी जानकारी...

भोपाल। सोशल मीडिया के जमाने में साइड पर जाकर जानकारी एकत्र करने में छात्रों को परेशानी हो रहा थी। ऐसे में उच्च शिक्षा विभाग की पहल पर छात्रों तथा कालेजों के लिए एक गु्रप तैयार किया जा रहा है जिसके माध्यम से छात्रों को अपने मोबाइल पर कालेज से जुडी सारी जानकारी मिल जाया करेगी। 

जानकारी के अनुसार इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों केा कालेज तथा उच्च शिक्षा से जुडी तमाम जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने जा रही है।

इस ग्रुप के बन जाने से छात्रों को विभाग या फिर कालेज की साइट पर जाकर विजिट नहीं करना पडेगा। वही कालेज में जानकारी के लिए नही जाना होगा। इस डिजिटल के समय में साइट पर जाना और जानकारी एकत्र करने में छात्र परेशान हेा रहे थे। वही कई बार यह भी देखा गया है कि साइट अबडेट नही रहती है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जानकारी अदान प्रदान करने का जिम्मा इंदौर की शासकीय माता जीजाबाई कालेज को दिया गया है। इसके लिए कालेज की प्राचार्य प्रदेश के सभी कालेजों के प्राचार्यों का एक ग्रुप बनाएंगी।

वही बाद में इस ग्रुप में सभी कालेज के प्राचार्य अपने कालेज का एक नोडल आधिकारी नियुक्त करेंगे। जो कालेज के छात्रों को जोडकर सारी जानकारी मुहैया कराएंगे।

Next Story