भोपाल

भोपाल / पिता ने फोन किया: कहा पत्नी के जुल्म से मेरी बेटी का बचाओ...

भोपाल / पिता ने फोन किया: कहा पत्नी के जुल्म से मेरी बेटी का बचाओ...
x
भोपाल। आज कुछ माताएं ऐसी हैं जो सदियों से चले आ रहे एक बात को बदलने पर आमादा है। सदियों से कहा जाता है कि पूत कपूत हो सकता है पर माता कभी कुमाता नहीं हो सकती है। लेकिन भोपाल में एक ऐसा वाक्या सामने आया है जिसमें एक पिता ने चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नम्बर पर फोन कर कहा कि पत्नी के जुल्म से मेरी बेटी को बचा लो साहब। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 6 वर्ष बच्ची को अपने साथ ले आई।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार एरोड्रम थाना क्षेत्र में आम्रपाली इलाके में रहने वाली एक महिला अपनी 6 वर्ष की बेटी से आये दिन मारपीट करती थी। वही महिला के पति और बेटी के पिता उसे इसके लिए बार-बार मना करते थे। लेकिन उसका माहिला पर कोई फर्क नहीं पड रहा था।

पिता ने किया फोन

पत्नी की इस हरकत से तंग आकर पति को चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नम्बर पर फोन किया गया। जिसमें उसने बताया कि उसकी बीबी बेटी को बुरी तरह पीटती है। मना करने के बाद भी उसकी आदत पर कोई फर्क नही पड रहा है।

मध्यम वर्गीय परिवार का मामला

जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता विजय कुमार एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। वह शाडी के दुकान में काम करते है। काप पर जाने के बाद भी वह छोटी बच्ची के साथ मारपीट करती थी। इससे वह तंग आ चुके थे। बेटी को बचाने का इससे बढिया तरीका ओर नही सूझा।

शिकायत मिलते ही पहुंची टीम

बताया जाता है कि महिला के चंगुल से बचाने चाइल्ड लाइन की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुच गई। पता चला कि वह इलाका एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। वहां का हाल देख सभी दंग रह गये। टीम ने बच्ची को अपने साथ ले जाना ही उचित समझा। बच्ची के शरीर में चेट के निशान साफ दिख रहे थे।

बच्ची ने बताई आपबीती

सबसे पहले बच्ची का इलाज करवाया गया। बाद में उसकी काॅउंसिलिंग की गई। बच्ची से पूछने पर पता चला के वह उसकी मां पापा से भी आये दिन विवाद करती है। उसके साथ मारपीट करती है। वहीं बच्ची ने कहा कि पापा से झगडा करने के बाद मम्मी उसे पीटा करती है। उसे मां के पास नही जाना है।

दर्ज करवाया गया मामला

चाइल्ड लाइन की टीम ने बेटी की काॅउंसिलिंग करने के बाद उसके मां की भी काउंसिलिंग करने की प्रकिया शुरू की। लेकिन पीडित बच्ची की मां ने सहयोग नहीं किया। जिस पर मजबूरन महिला के खिलाफ पलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है।

Next Story