
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- CORONAVIRUS EFFECT :...
भोपाल
CORONAVIRUS EFFECT : मध्यप्रदेश में अलर्ट जारी, सभी निजी-सरकारी स्कूलों की छुट्टियां घोषित
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:44 AM IST

x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
भोपाल। दुनिया भर में कोरोना वायरस अपना पैर पसारता जा रहा है। देश में भी इससे संक्रमित लोगों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। जबकि एक की मृत्यु भी हो चुकी है। इसे देखते हुए अब राज्य भी सतर्क होते जा रहे हैं।
कोरोना वायरस से एहतियात बरतने के लिए दिल्ली, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के बाद आज शुक्रवार को मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। मध्यप्रदेश के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं प्राईवेट स्कूलों में आगामी आदेश तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। जबकि मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के समय सारिणी पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Next Story




