भोपाल

मुझसे संबंध बनाओ, आसमान में न पहुंचा दूँ तो कहना...: BHOPAL NEWS

मुझसे संबंध बनाओ, आसमान में न पहुंचा दूँ तो कहना...: BHOPAL NEWS
x
भोपाल (BHOPAL NEWS) : जहांगीराबाद पुलिस ने एक 38 वर्षीय महिला की शिकायत पर मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अफसर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि अफसर एक साल से महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा था और अश्लील शब्दों को उपयोग कर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।

आरोपी का कहना है कि उसके साथ संबंध बनाए, जमीन से आसमान पर पहुंचा दूंगा। पुलिस के मुताबिक, जहांगीराबाद निवासी 38 वर्षीय महिला पर्यटन विकास निगम के एक संस्थान में कैंटीन संचालित करती है। उनका आरोप है कि मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम के रीजनल मैनेजर नरेंद्र कुमार स्वर्णकार करीब एक साल से उसके साथ अश्लील हरकत करते आ रहे हैं। असर वह उनकी कैंटीन पर आते हैं और उनके करीब आने की कोशिश करते हैं, वह उनको गलत तरीके से छूते हैं, जिसे वह पसंद नहीं करती है।

महिला का कहना है कि वह पिछले साल अगस्त 2020 से सहन कर रही है। बीती 17 फरवरी को भी आरोपी नरेंद्र ने उनके साथ मिंटो हॉल में जबरन रोका और गलत तरीके छूने की कोशिश की। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ अश्लील हरकत कर दी। आरोपी ने उसे पुलिस में शिकायत करने पर भी धमकाया था। इस कारण से महिला ने देर से शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पीडि़ता और आरोपी के बीच पैसे के लेनदेन की बात सामने आई है। इधर, सोशल मीडिया पर आरोपी नरेंद्र ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि महिला ने कैंटीन के 75 हजार रुपए नहीं दिए हैं।

Next Story