भोपाल

दीपावली पर CM SHIVRAJ का कर्मचारियों को तोहफा, 8 प्रतिशत बढ़ाया गया महंगाई भत्ता, 50 प्रतिशत लंबित वेतनवृद्धि

CM Shivraj
x

शिवराज सिंह चौहान 

दीपावली पर मध्य प्रदेश CM SHIVRAJ ने कर्मचारियों को तोहफा देते हुए 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया है।

भोपाल (Bhopal) दीपावली का त्यौहार धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का त्यौहार माना जाता है। लेकिन इस बार की दीपावली मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Prdaesh Government) के कर्मचारियों के लिए विशेष हो गई है। कोरोना के बाद से प्रदेश सरकार की ज्यादातर बजट स्वास्थ्य में खर्च हो गया। लेकिन एक बार स्थिति सम्हलते ही प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को दीपावली तोहफा दिल खोलकर देने जा रही है।

नवम्बर में बढ़कर मिलेगा अक्टूवर का वेतन

मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh) के मुखिया मुख्यमंत्री शिवारज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh) ने 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता (dearness allowance) दीपावली पर मिलने वाले अक्टूबर के वेतन के साथ जोड़कर देने जा रही है। साथ ही पूर्व की गई वेतन वृद्धि का 50 प्रतिशत देने जा रही है। सरकार की इस घोषणा से राज्य सरकार के कर्मचारियों में दीपावली का उत्साह दोगुना हो गया है।

20 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता

मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Goverment) ने 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। अब कर्मचरियों को 20 प्रतिशत कुल महंगाई भत्ता (dearness allowance) मिलेगा। पहले करीब 12 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जता था। वहीं महंगाई भत्ते में 8 प्रतिशत बढ़ जाने से अब 20 प्रतिशत हो गया है।

50 प्रतिशत नवम्बर में मिलेगा लंबित वेतनवृद्धि

जानकार के अनुसार नवंबर माह में मिलने वाला वेतन कर्मचारियों के लिए खास है। इस माह अक्टूवर के मिलने वाले वतेन में जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में मिलने वाली वेतनवृद्धि का 50 प्रतिशत का भुगतान किया जायेगा। वही शेष बचे 50 प्रतिशत का भुगतान फरवरी 2022 में किया जायेगा।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story