भोपाल

सीएम शिवराज ने किसानों की खराब फसलों की समीक्षा: कहा हर हाल में किसानों को दिया जाएगा मुआवजा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:04 PM IST
सीएम शिवराज ने किसानों की खराब फसलों की समीक्षा: कहा हर हाल में किसानों को दिया जाएगा मुआवजा
x
सीएम शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि प्रदेश इस समय आर्थिक संकट से जरूर गुजर रहा है, बावजूद इसके हम किसानों के साथ पूरी तरह से खड़े हैं।

सीएम शिवराज ने किसानों की खराब फसलों की समीक्षा: कहा हर हाल में किसानों को दिया जाएगा मुआवजा

भोपाल। प्रदेश में बीते दिनों आई बाढ़, कीड़ों व रोग से खराब हुई फसलों की सीएम शिवराज सिंह चैहान ने आज समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि किसान परेशान न हो, वह चिंतित न हो। सरकार उनके साथ खड़ी हैं। उनकी खराब हुई फसलों का हर हाल में मुआवजा दिया जाएगा। जिसके लिए पूरा आंकड़ा तैयार किया जा चुका है। यह आंकड़ा केन्द्र सरकार को भी भेजा जा चुका है। जल्द ही मुआवता वितरण की घोषणा की जाएगी।

सीएम शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि प्रदेश इस समय आर्थिक संकट से जरूर गुजर रहा है, बावजूद इसके हम किसानों के साथ पूरी तरह से खड़े हैं। इसके लिए हमने देश के प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्रियों से आग्रह किया है। जल्द ही मंत्रियों एवं अधिकारियों का एक दल केन्द्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

मध्यप्रदेश के धार जिले में हुए सड़क हादसे में गई 6 लोगों की जान, मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा…

किसानों को जल्द से जल्द सहायता राशि मिलेगी। सीएम शिवराज ने कहा कि किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कार्य किया जा चुका हैं। इसका पूरा आंकड़ा हमारे पास हैं। यह आंकड़ा केन्द्र सरकार को भी भेजा जा चुका हैं। जहां से जल्द ही सहायता राशि रिलीज की जाएगी और किसानों को क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा दिया जाएगा।

आंकड़ों पर एक नजर

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रदेश के किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों का पूरा आंकड़ा तैयार किया जा चुका है। जिसकी जानकारी प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ने दी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 39.95 लाख हेक्टेयर क्षेत्र फसल नुकसानी में प्रभावित है। जिसके लिए लगभग 4000 करोड़ मुआवजा संभावित है। जिसमें से 37 लाख हेक्टेयर रकवे में 33 प्रतिशत से अधिक की नुकसानी हैं। खबरों की माने तो राज्य सरकार द्वारा केन्द्र से 34.87 लाख हेक्टेयर रकबे में हुई नुकसानी के लिए 2487.21 करोड़ रूपए की सहायता राशि मांगी गई है।

जिला अनूपपुर में भाजपा नेता बिसाहूलाल द्वारा सौ-सौ रुपए बांटने वाली वीडियो वायरल

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

यहाँ क्लिक कर हमारा Facebook Page Like करें

Next Story