
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- राज्यपाल से मिलने के...
राज्यपाल से मिलने के बाद बोले सीएम कमलनाथ-भाजपा लाए अविश्वास प्रस्ताव

Live MP Government Crisis Updates : राज्यपाल लालजी टंडन के अभिभाषण के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को कोरोना वायरस के चलते 26 मार्च तक स्थगित कर दिया गया। इसके बाद भाजपा नेता अपने विधायको को लेकर राजभवन पहुंचे और राज्यपाल के सामने विधायकों की परेड करवाई। उन्होंने राज्यपाल से कमलनाथ सरकार के अल्पमत में होने की बात कही और भाजपा के बहुमत में होने की बात रखी।
उन्होंने यह भी कहा कि आपके आदेश के बाद भी फ्लोर टेस्ट नहीं करवाया गया। इस पर राज्यपाल ने कहा कि मुझे आदेश का पालन करवाना आता है, आप निश्चिंत रहिए जो उचित कार्रवाई होगी मैं करुंगा।
उधर शिवराज सिंह चौहान की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की गई, जिस पर कल मंगलवार को सुनवाई होगी। बेंगलुरु में मौजूद विधायक भी मीडिया में सामने आकर अपना पक्ष रखेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने कारोनो पर कहा कि कोरोना से बचने के लिए मध्य प्रदेश में स्थिर सरकार की जरूरत, अस्थिर सरकार कोरोना से नहीं बचा सकती।
सीएम कमलनाथ ने भाजपा नेताओं के फ्लोर टेस्ट से बचने के आरोपों पर कहा कि अगर भाजपा को लगता कि उनके पास बहुमत है तो अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएं। इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे।




