
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- MP में शराब बंद करने...
MP में शराब बंद करने के मूड में मुख्यमंत्री शिवराज, कहा-जितनी शराब आएंगी उतना लोग पियेंगे इसलिए....

MP में शराब बंद करने के मूड में मुख्यमंत्री शिवराज, कहा-जितनी शराब आएंगी उतना लोग पियेंगे इसलिए….
कटनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शनिवार को कटनी प्रवास के दौरान कहा है कि हम मध्यप्रदेश को शराब मुक्त राज्य बनाना चाहते हैं लेकिन सिर्फ शराब बंदी करके ऐसा नहीं किया जा सकता। अगर लोग शराब पीना नहीं छोड़ेंगे तो शराब की आपूर्ति होती रहेगी। लोग दूसरे राज्यों से शराब मंगाएंगे।
उन्होंने कहा कि अच्छा राज्य बनाने और लोगों शराब पीने से रोकने के लिये शराब मुक्ति अभियान चलाएंगे। इसके लिए हम सबको संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब बंद करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों से शराब का सेवन बंद करने का आग्रह अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। जिससे लोग शराब पीना छोड़ दें और मध्यप्रदेश को अच्छा राज्य बनाया जा सके।
ओ री चिरैया अंगना में फिर आजा रे, गौरैया के लिए चलेगा अभियान
उन्होंने कहा कि शराब बंदी के लिए सभी का सहयोग चाहिए। तभी शराब बंदी हो सकेगी। हालांकि मुख्यमंत्री के इस बयान को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। जिसमें उनके द्वारा शराब बंदी का आह्वान किया गया था।
मुख्यमंत्री के सामने केरोसिन डालकर एक व्यक्ति ने आग लगाने का किया प्रयास, चिल्लाकर बताई समस्या…
रोजगार मूलक एवं देश की प्रगति करने वाला सरकार ने दिया है बजट…: REWA NEWS




