भोपाल

चलते-चलते कार में भड़की आग, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सूझबूझ से खुद और परिवार की जान बचाई, इंजन जलकर खाक हुआ

Aaryan Puneet Dwivedi
5 Sept 2021 12:01 PM IST
चलते-चलते कार में भड़की आग, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सूझबूझ से खुद और परिवार की जान बचाई, इंजन जलकर खाक हुआ
x

Brezza car caught fire

भोपाल के वीआईपी रोड गौहर महल के गेट के सामने चलते हुए कार में अचानक से आग लग गई.

भोपाल (Bhopal) के वीआईपी रोड गौहर महल के गेट के सामने एक मारुती सुजुकी विटारा ब्रेजा (Maruti Suzuki Vitara Brezza) कार में आग भड़क पड़ी. इसमें सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) ने सूझबूझ का परिचय दिया. खुद और अपने परिवार को हादसे का शिकार होने से बचा लिया. सूचना मिलने के 10 मिनट बाद दमकल पहुंचा और आग पर काबू पाया गया. तब तक कार का इंजन पूरी तारह से जलकर ख़ाक हो चुका था.

बेंगलुरु की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम करने वाले अर्पित दीक्षित (30) वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) के चलते अपने भोपाल स्थित घर ओल्ड सुभाष नगर में रह रहें हैं. उनकी पत्नी भी बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. अर्पित ने 2018 में मारुती सुजुकी विटारा ब्रेजा (Maruti Suzuki Vitara Brezza) कार खरीदी थी.

तलैया थाना प्रभारी डीपी सिंह के अनुसार घटना शनिवार की रात की है. अर्पित अपनी पत्नी व 5 साल के बेटे के साथ वीआईपी रोड घूमने निकले थे. रात करीब साढ़े आठ बजे वे घूमकर घर लौट रहे थे, तभी गौहर महल के गेट के सामने उनकी कार के इंजन से धुंआ निकलने लगा.

कार से धुंआ निकलते देख अर्पित फ़ौरन अपने परिवार के साथ कार से नीचे उतर गए और डायल 100 को सूचित किया. देखते ही देखते कार में आग भड़क चुकी थी. 10 मिनट में दमकल वाहन घटना स्थल पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक कार का इंजन पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो चुका था.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story