भोपाल

कांग्रेसी विधायकों के इस्तीफे मंजूर होने के बाद रिसार्ट छोड़ेंगे BJP MLA, नरोत्तम बोलें-देर हुई तो जयपुर में भी भगदड़ मचेगी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:44 AM IST
कांग्रेसी विधायकों के इस्तीफे मंजूर होने के बाद रिसार्ट छोड़ेंगे BJP MLA, नरोत्तम बोलें-देर हुई तो जयपुर में भी भगदड़ मचेगी
x
मध्यप्रदेश में चल रही सियासी उठा पटक के बाद एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा के सभी विधायक कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे मंजूर होने के बाद ही रिसार्ट छोड़े

भोपाल। मध्यप्रदेश में चल रही सियासी उठा पटक के बाद एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा के सभी विधायक कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे मंजूर होने के बाद ही रिसार्ट छोड़ेंगे। BJP MLA will leave the resort after Congress MLAs accept the resignation, Narottam will speak - if late, there will also be a stampede in Jaipur

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा आलाकमान तब तक अपने विधायकों को मानेसर रिसार्ट में रखेंगे जब तक सिंधिया समर्थक कांग्रेस के 19 विधायकों के इस्तीफे स्पीकर द्वारा स्वीकार नहीं कर लिए जाते। बता दें भाजपा एंव कांग्रेस अपने अपने विधायकों को अलग-अलग जगह लेकर गई हुई हैं। जिससे कोई भी विधायक हार्स ट्रेडिंग का शिकार न हो जाए।

भाजपा के सभी 107 विधायक दिल्ली के मानेसर रिसार्ट में ठहरे हुए हैं, जबकि कांग्रेस के 88 विधायक जयपुर में ठहरे हुए हैं। वहीं कांग्रेस के बागी ज्योतिरादित्य समर्थक 19 विधायक अभी भी बैंगलुरू में बने हुए हैं।

देर हुई तो जयपुर में भी भगदड़ मचेगी : नरोत्तम इधर भाजपा विधायक नरोत्तम ने बड़ा बयान दिया है। नरोत्तम ने कहा कि फ्लोर टेस्ट में ज्यादा देर हुई तो जयपुर में भी भगदड़ मच जाएगी। नरोत्तम ने इशारे इशारे में बता दिया है कि जयपुर में ठहरे कांग्रेस के और भी विधायक उनके संपर्क में हैं, ज्यादा देर होगी तो उनमें भी भगदड़ मच सकती है।

Next Story