भोपाल

MP में बन गई भाजपा की सरकार, बहुमत से 4 गुना ज्यादा संख्या है BJP के पास

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:44 AM IST
MP में बन गई भाजपा की सरकार, बहुमत से 4 गुना ज्यादा संख्या है BJP के पास
x
भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा में आज होने वाले फिलोर टेस्ट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा द्वारा व्हिप जारी करने के बाद

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा में आज होने वाले फिलोर टेस्ट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा द्वारा व्हिप जारी करने के बाद रविवार देर रात करीब 3 बजे भाजपा के सभी विधायक भोपाल पहुंचे। इस दौरान भाजपा विधायकों ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए दावा किया कि विधानसभा का बहुमत परीक्षण हमारे पक्ष होगा। पूर्व मंत्री और विजयराघौगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई है। BJP government formed in MP, BJP has 4 times more than majority

क्या कहा भाजपा विधायक ने एयरपोर्ट से बाहर आते हुए संजय पाठक ने मीडिया से बात की। मीडिया से बात करते हुए पाठक ने कहा कि बहुमत हमारे पक्ष में आएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार बन गई है। बहुमत परीक्षण में इसका पता चल जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कितने दिन रोकोगे, हमारे पास आवश्कता से चार गुना ज्यादा संख्या है। वहीं, एक अन्य विधायक ने कहा कि हमे पूरा भरोसा है कि हमारी सरकार बनेगी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए कई विधायकों ने केवल विक्ट्री साइन दिखाया।

फ्लोर टेस्ट पर सस्पेंस मध्यप्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा या नहीं इसको लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। विधानसभा की दैनिक कार्यसूची में फ्लोर टेस्ट का जिक्र नहीं किया गया है। जिसके बाद फ्लोर टेस्ट को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। देर रात राज्यपाल लालजी टंडन ने सीएम कमलनाथ को फोन करके मिलने बुलाया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद सीएम कमलनाथ ने कहा- गवर्नर लालजी टंडन ने फोन पर मुझे मिलने के लिए बुलाया था। वे विधानसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने के लिए मुझसे चर्चा करना चाहते थे। मैंने उनसे कहा कि मैं स्पीकर से बात करूंगा। फ्लोर टेस्ट पर फैसला स्पीकर करेंगे। यह मेरा काम नहीं है। मैंने राज्यपाल को बता दिया है कि मैं फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हूं, पर इससे पहले बेंगलुरु में बंधक बनाए गए

Next Story