भोपाल

BIG NEWS : भोपाल में इंटरनेट बंद , CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन,10 हजार की संख्या में लोग जमा हुए थे ....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
BIG NEWS : भोपाल में इंटरनेट बंद , CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन,10 हजार की संख्या में लोग जमा हुए थे ....
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

मध्य प्रदेश ( MADHYAPRADESH) की राजधानी भोपाल (BHOPAL PROTECT) में नमाज के बाद बुधवारा इलाके में मुस्लिम समाज के लोगों ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को खदेड़ दिया। यहां करीब 10 हजार की संख्या में लोग जमा हो गए थे। इसके कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में भीड़ जुटना शुरू हो गई। मोती मस्जिद के सामने से बड़ी संख्या में लोगों का आना जारी रहा। यह बात भी सामने आ रही है कि (BHOPAL) भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट (INTERNET)सेवा बंद कर दी गई है। भोपाल नगर निगम के फायर स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है। कुछ लोगों को मोबाइल कंपनियों की ओर से मैसेज मिले हैं, जिसमें संदेश दिया गया है कि 21 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।बताया जा रहा है कि भोपाल शहर काजी ने पहले ही प्रदर्शन न करने की बात कही थी, लेकिन उनकी समझाइश को दरकिनार कर लोग यहां जमा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और मुस्लिम नेता भी लोगों को समझाने के लिए वहां पहुंच गए हैं।

Next Story