
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- JIO का बड़ा ऐलान, WORK...
JIO का बड़ा ऐलान, WORK FROM HOME के लिए ग्राहकों को दिया जायेगा दोगुना डाटा

भोपाल। बीते कई दिनों से कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। वहीं अब इसके आंकड़े भी डराने वाले है। इसका संक्रमण दिन पर दिन गंभीर होता जा रहा है। भोपाल में अभी तक कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आए थे। पांच दिन पहले लंदन से लौटी एक लड़की की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूत्रों ने इसे कंफर्म किया है, हालांकि आधिकारिक रूप से अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई। जेके अस्पताल द्वारा लिए गए सैंपल की जांच भोपाल एम्स में हुई थी।
आपको बता दें कि देश में 24 घंटों के अंदर 80 नए मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे बुरा हाल है। यहां पर 74 पॉजिटिव मामले मिले हैं। इसके साथ ही देशभर में संक्रमण के 347 मामलों की पुष्टि हो गई है। अब तक 7 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में सभी निजी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया है। व्रक फ्रॉम होम के चलते रिलायंस जियो ने बड़ा ऐलान किया है।
वर्क फ्रॉर्म के दौरान सबसे महत्वपूर्ण है इंटरनेट कनेक्टिविटी और डाटा। क्योंकि जब तक इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर नहीं होगी आपको काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही घर से काम करने के दौरान सबसे ज्यादा चिंता इस बात की होती है कि कहीं हमारा डेटा न खत्म हो जाए। इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए रिलायंस जियो इंटरनैट बूस्टर पैक्स में अब इजाफा किया है।
बता दें कि रिलायंस जियो के 251 रुपये वाले में 2GB डेली डाटा दिया जा रहा है और इस प्लान की वैलिडिटी 51 दिनों की है। एक दिन के लिए 2GB डाटा काफी है और यूजर्स आसानी से घर पर काम करते समय में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। खास बात है कि इस प्लान में यूजर्स को वॉयस कॉलिंग के लिए IUC टॉप-अप की आवश्यकता होगी।
इसके साथ ही कुछ अन्य प्लान्स में भी बदलाव किया है। इसमें 11 रुपये, 21 रुपये, 51 रुपये और 101 रुपये वाले प्लान्स शामिल हैं। इस सभी प्लान्स में रिलायंस जियो यूजर्स को डबल की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही इसमें Non-Jio FUP मिनट्स का भी लाभ उठाया जा सकता है।
एक नजर में देखें प्लान....
- जियो यूजर्स को 251 रुपए वाले प्लान में 51 दिनों के लिए प्रतिदिन 2 जीबी डाटा (कुल 102 जीबी डाटा) मिलेगा। हालांकि, कंपनी यूजर्स को कॉलिंग के लिए एफयूपी मिनट नहीं देगी।
- जियो का 101 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 12 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी यूजर्स को कॉलिंग के लिए 1,000 नॉन-जियो मिनट देगी।
- जियो के 51 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 6 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी यूजर्स को कॉलिंग के लिए 500 नॉन-जियो मिनट देगी।




