
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- भोपाल : ग्रामीणों ने...
भोपाल : ग्रामीणों ने किया वन रक्षक पर हमला, फोड़ दिया सिर, हालत गंभीर
भोपाल (Bhopal News in Hindi) : नजीराबाद इलाके के आमझिर जंगल में लकड़ी काट रहे ग्रामीणांे को रोकना वन रक्षक पर भारी पड़ गया है। ग्रामीणों ने हमला करते हुए वन रक्षक के सिर पर डंडे से वार कर घायल कर दिया है। वहीं बाद में पहुंचे वन अमले ने वन रक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां वन रक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जंगल में काट रहे थे लकड़ी
वन रक्षक मनीष ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात उन्हे खबर मिली थी कि आमझिर के जंगल में गांव के लोग अवैध तरीके से लकड़ी काट रहे हैं। जिसके बाद वन रक्षक ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना देते हुए जंगल पहुंच गये।
ग्रामीणों ने कर दिया हमला
जानकारी के अनुसार जैसे ही वनरक्षक मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को लकड़ी काटने से मना किया। लेकिन लकड़ी काट रहे सरजन सिंह, लीलाकिसन तथा नाना नमाक व्यक्ति आरी से मोटी इमारती लकडी कटते रहे।

इसी दैरान जब वनरक्षक ने वीडियो बनाना शुरू किया तो वह आरोपियों ने उस पर हमला कर घायल कर दिये।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना के कुछ देर बाद सूचना पाते ही वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां वन रक्षक मनीष लहूलुहान हालत में पड़ा मिला जिसे एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।







