भोपाल

Bhopal: छात्रा पर ब्लेड से हमला, पार्टी के दौरान हुई वारदात, यह थी वजह

Bhopal: छात्रा पर ब्लेड से हमला, पार्टी के दौरान हुई वारदात, यह थी वजह
x
Bhopal Blade Attack News: होटल में चल रही बर्थडे पार्टी के बीच एक छात्रा के चेहरे में दो युवकों ने ब्लेड से हमला करके उसे लहूलुहान कर दिये। इस घटना से क्षेत्र अफरा-तफरी मच गई। वही छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Bhopal / भोपाल। होटल में चल रही बर्थडे पार्टी के बीच एक छात्रा के चेहरे में दो युवकों ने ब्लेड से हमला करके उसे लहूलुहान कर दिया। इस घटना से क्षेत्र अफरा-तफरी मच गई। वही छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरे से बात करने की दी सजा

भोपाल के एमपी नगर में हुये ब्लेड हमला में लड़की का कसूर सिर्फ इतना था कि वह पार्टी के दौरान किसी और से बात कर रही थी। इसी बीच हमलावर अरोपियों ने ब्लेड मारते हुये कहा कि अब लो कर लो खूब बात। जिससे यह साफ है कि छात्रा द्वारा दूसरे से बात करना उन्हे अच्छा नही लगा और वे हमला कर दिये, जबकि छात्रा का कहना था कि वह आरोपियों को नहीं जानती।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

छात्रा पर ब्लेड से हमला किये जाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों ने आरोपियों की पहचान करने के साथ ही उन्हे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियों में अशोका गार्डन निवासी आरिफ और उसका दोस्त था। हमले के दौरान छात्रा किसी से बात कर रही थी। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थें। टीआई ने बताया कि लड़की कॉलेज की छात्रा है। अभी उससे ज्यादा पूछताछ नहीं की गई है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story