
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- Bhopal : हमीदिया...
Bhopal : हमीदिया अस्पताल और भारत भवन में घुसे आतंकी, NSG ने की कर्रवाई, 4 को मार गिराया
Bhopal / भोपाल। समय 8 बजे, स्थान हमीदिया अस्पताल जहां चार आतंकी घुस गये। आतंकियों ने कई डाक्टरों को तथा रोगियों को बंधक बना लिया। दहशत फैलाने के उद्देश्य से बमबारी शुरू कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। वह स्थिति सम्हालने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह असफल होते दिखे। जिसके बाद एनएसजी को बुलाना पड़ा। उसने कार्रवाई करते हुए सभी 4 आतंकियों के मार गिराया। वही कोई भी जनहानि नही हुई। शुक्रवार को हमीदिया में जवानों ने मॉक ड्रील किया।
45 मिनट चला माक ड्रील
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह भोपाल के हमीदिया अस्पताल और भारत भवन में मॉक ड्रिल किया गया। एनएसजी और पुलिस के जवानों ने कार्रवाई का जबजस्त अभ्यास किया। बताया जाता है कि जैसे ही एनएसजी को सूचना मिली कि हमीदिया अस्पताल में घुसे आतंकियों ने डाक्टर तथा रोगियो को बंधक बना लिया है। वह कार्रवाई के लिए तैयार हुई। हेलीकाप्टर के सहारे जवान रस्सी के सहारे छत पर उतरे। 45 मिनट तक चले माक ड्रील में एनएसजी ने चारों डमी आतंकियों को मार गिराया। एनएसजी द्वारा किया गया अभ्यास सफल रहा।
भारत भवन भारी पुलिस बल तैनात
हमीदिया अस्पताल से पहले भारत भवन में भी माक ड्रील किया गया। अस्पताल और भारत भवन के बीच भारी संख्या में पुलिस बल तैनत कर दिया गया था। वहीं ट्रैफिक भी डायवर्ट कर दिया गया था। कार्रवाई पूरी होने के बाद यातायात सामान्य किया गया। लोगों ने राहत की सांस ली। बाहर से निकलने वाले लोग इस कार्रवाई का समझ नही पा रहे थे।
ये दिखा नजारा
सुबह करीब साढ़े 8 बजे आतंकवादियों ने हमीदिया अस्पताल को अपने कब्जे में ले लिया। आतंकवादियों ने मरीजों, डाक्टरों को बंधक बनाकर बम-ग्रेनेड से हमीदिया परिसर में विस्फोट हकरना शुरू कर दिया। परिसर में अफरा-तफरा मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
एनएसजी ने ऐसे की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार हेलीकाप्टर से अस्पताल में पहुंचने के बाद एनएसजी ने कार्रवाई करते हुए आतंकियो के मार गिराया। पूरी कार्रवाई बहत ही आसानी से की गई जिससे किस भी तरह कोई जन हानि न हो। मॉक ड्रील के माध्यम से पुलिस और एनएसजी के जवानों ने सराहनीय कार्य किया।




