भोपाल

Bhopal: बारिश का कहर, घर पर गिरा पेड़, 4 लोग दबे, 2 की मौत

Bhopal: बारिश का कहर, घर पर गिरा पेड़, 4 लोग दबे, 2 की मौत
x
भोपाल / Bhopal: तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में भोपाल टाकीज चैराहे के पास एक भारी भरकम पेड मकान और दुकान में गिर गया। जिसमें 4 लोग दब गये। अचानक हुए हादसे के बाद चारों ओर चीख पुकार मच गई।

भोपाल / Bhopal: तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में भोपाल टाकीज चैराहे के पास एक भारी भरकम पेड मकान और दुकान में गिर गया।

जिसमें 4 लोग दब गये। अचानक हुए हादसे के बाद चारों ओर चीख पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तीन लोगो को निकाल लिया लेकिन एक वहीं दबा रहा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जहां एक और घायल की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में हो रही बारिश प्री मानसून है। अभी मानसून आने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।

मोहल्ले में लग गई भीड़

घर पर पेड गिरने के दौरान तेज आवाज हुई। वही आसपास के लोग इस आवाज को सुनकर बहार निकले तो देखा कि एक बड़ा पेड गिर गया है।

मोहल्ले के लोग हो हल्ला मचाने लगे वही बजार होने की वजह से काफी भीड़ एकत्र हो गई।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही नगर निगम को दी गई। वही मोहल्लेवासी लोगो को निकालने में लग गये।

मलबे में चार लोग दबे थे। इसमें से तीन को सही सलामत बाहर निकाल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें दो की हालत ठीक थी।

तीसरे वाहिद की हालत को देखते हुए ऑपरेशन किया गया। लेकिन आपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं मलबे में काफी नीचे दबे एक अन्य को निकालने करीब 3 घंटे बचाव कार्य चलाया गया। ज्यादा समय हो जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आशु के रूप में की गई है।

जमकर बरसे बदरा

प्री मानसून ही सही पर भोपाल में जमकर बारिश हुई है। मान जा रहा है कि एक दो दिन में भोपाल मानसून पहुच सकता हैं।

मौसम विभाग हवा की दिशा तथा बारिश की स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुए है।

आने वाले समय में तेज बारिश हो सकती हैं। प्री मानसून बारिश के पहले मौसम विभाग ने भोपाल में एलो एलर्ट जारी किया था।

जमीदोज हुए कई दरख्त

ननि अमले ने जानकारी देते हुए बताया है कि भोपाल में बारिश और तेज हवाओ की वजह से कई पुराने पेड गिर गये हैं।

जिन्हे हटाने का का तेजी से किया जा रहा है। ननि अमले ने जानकारी देते हुए बताया कि इकबाल मैदान, हमीदिया अस्पताल, ताजुल मस्जिद, स्टेट बैंक चैराहा समेत कई इलाकों में जमकर पानी गिरा।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story