भोपाल

Bhopal Railway Station : चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में प्लेटफार्म पर गिरी महिला, हेड कांस्टेबल ने बचाई जान

Bhopal Railway Station : चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में प्लेटफार्म पर गिरी महिला, हेड कांस्टेबल ने बचाई जान
x
Bhopal Railway Station News : चलती ट्रेन में चढ़ना कितना खतरनाक हो सकता है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भोपाल (Bhopal) के प्लेटफार्म नम्बर 2 पर पंजाब मेल (Punjab Mail)  में चढ़ने के चक्कर में एक महिला गिर गई। उसे वहां मौजूद हेड कांस्टेबल विनोद बघेल (Head Constable Vinod Bhaghel) की तत्परता ने बचा लिया। अन्यथा माहिला प्लेटफार्म में गिरने के बाद पटरियों मे चली जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसी घटनाओं से लोगों को सीख लेनी चाहिए और चलती ट्रेन में चढ़ने से बचना चाहिए। 

Bhopal Railway Station News : चलती ट्रेन में चढ़ना कितना खतरनाक हो सकता है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भोपाल (Bhopal) के प्लेटफार्म नम्बर 2 पर पंजाब मेल (Punjab Mail) में चढ़ने के चक्कर में एक महिला गिर गई। उसे वहां मौजूद हेड कांस्टेबल विनोद बघेल (Head Constable Vinod Baghel) की तत्परता ने बचा लिया। अन्यथा माहिला प्लेटफार्म में गिरने के बाद पटरियों मे चली जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसी घटनाओं से लोगों को सीख लेनी चाहिए और चलती ट्रेन में चढ़ने से बचना चाहिए।

ट्रेन में सवार थे महिला के बच्चे

जनकारी के अनुसार महिला पंजाब मेल (Punjab Mail) में ग्वालियर (Gwalior) की ओर जा रही थी। वह कोच नम्बर 4 में चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में गिर गई। महिला का कहना है कि उसके बच्चे अगले कोच में बैठे है। जिसके बाद महिला को उसके बच्चों के पास पहुचा दिया गया। महिला का कहना था कि उसके बच्चे आगे के कोच में बैठे थे। जिससे उसे चलती ट्रेन में चढ़ना पड़ा।

यात्रियों ने रोकी ट्रेन

बताया गया है कि महिला जब ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में गिरी उस वक्त वहां मौजूद एक हेड कांस्टेबल ने महिला को खींचकर उसकी जांन बचाई। वही ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों ने महिला को गिरते हुए देखा तो लेगों ने चेन खींचकर गाडी रोक दी। जिसके बाद महिला ट्रेन मे चढ़ सकी।

विनोद ने दिखाई तत्परता

पुलिस मुख्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल विनोद बघेल (Head Constable Vinod Baghel) किसी आने वाली परिचित से मिलने रेलवे स्टेशन (Railway Station) आये हुए थे। वह इंतजार कर रहे थे कि तभी यह हादसा हुआ और विनोद ने तत्परता दिखाते हुए महिला को गिरते ही खीच लिया। अन्यथा महिला ट्रेन के नीचे जा सकती थी। और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story