भोपाल

Bhopal News : परिवार सहित 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, जमीन से दबंगो का कब्जा हटाने की मांग

Bhopal News: Youth climbed 80 feet high water tank with family, demanding removal of possession of goons from land
x
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के मिसरोद थाना (Misrod police station) अंतर्गत दानिश नगर में स्थित 80 फिट ऊंची पानी की टंकी पर एक युवक परिवार के 3 सदस्यों के साथ चढ़ गया।

Bhopal / भोपाल। भोपाल के मिसरोद थाना अंतर्गत दानिश नगर में स्थित 80 फिट ऊंची पानी की टंकी पर एक युवक परिवार के 3 सदस्यों के साथ चढ़ गया। इसकी जानकारी प्रशासन को होते ही वह मौके पर पहुंच गया। वही टंकी पर चढे युवक से पुलिस ने बात की तो पता चला कि उसकी जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। युवक को आश्वासन देकर टंकी से नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

जमीन पर दबंगों का कब्जा

जानकारी के अनुसार रायसेन जिले के भोजपुर निवासी रीतेश गोस्वामी की जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इस मामले की रीतेश द्वारा कई बार शिकायत की गई। लेकिन समस्या सुलझाने की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। वह कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। वहां सुनने वाला कोई नहीं है।

मजबूरन उठाया कदम

जमीन से दबंगों का कब्जा नही हटने और पुलिस तथा राजस्व विभाग द्वारा सहयोग न करने से नाराज रीतेश गोस्वामी ने एक नायाब तरीका निकाला। वह परिवार के तीन सदस्यों को लेकर होशंगाबाद रोड पर दानिश नगर स्थित करीब 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया।

शोले फिल्म की आई याद

बताया जाता है कि पानी की टंकी पर चढ़ने के बाद रीतेश जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसने चिल्लाते हुए अपनी समस्या लोगो को बताई। वही टंकी पर युवक के चढ़ने की जानकारी होते ही सैकडों की तादात में लोग एकत्र हो गये। लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। इस पूरे घटनाक्रम के देखने के बाद शोले फिल्म की याद ताजा हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

रीतेश गोस्वामी अपने परिवार के साथ दोपहर 12 बजे के करीब टंकी पर चढ़ गया था। उसे समझाते हुए लेग टंकी के पास जाने का प्रयास करते तो वह कूद जाने की धमकी देता। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वह रीतेश के परिवार सहित नीचे उतरने के लिए कह रही है। पुलिस भरोसा दिलाने का प्रयास कर रही है कि वह नीचे उतर आये उसकी समस्या का निराकरण किया जायेगा। खबर लिखे जाने तक युवक को टंकी से नीचे उताने का प्रयास किया जा रहा था।

Next Story