
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- भोपाल न्यूज : महिला...
भोपाल न्यूज : महिला दिवस पर महिलाओं ने खोला मोर्चा, भाजपा कार्यालय के सामने दिया धरना
भोपाल। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी सरकार शिक्षकों की भर्ती नही कर रही है। ऐसे में महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने मोर्चा खोलते हुए भाजपा कार्यालय के पिरसर में धरना दे दिया है। महिलाओं की मांग है कि सरकार जल्दी से जल्दी नियुक्ति आदेश दिया जाय। साथ ही कहा गया है कि अगर सरकार इस ओर ध्यान नही देती है तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जायेगा।
धरने में शामिल महिला अभ्यर्थियों ने भाजपा कार्यालय में जमकर नारेबाजी की है। नारे में महिलाओं ने कहा कि मामा शिवराज भांजियों की मेहनत का फल दे। भंाजियां अपना हक पाने के लिए भटक रही है।
बताया गया है कि वहीं भाजपा कार्यालयीन मंत्री राघवेन्द्र शर्मा का कहना है कि इन शिक्षकों की भर्ती हो जाती। लेकिन बीच में कांग्रेस की सरकार आ जाने से भर्ती प्रक्रिया रुक गई थी।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में शिक्षकों की भर्ती की गई थी। वहीं परिणाम भी जारी कर दिया गया था। तो वहीं अभर्थियों की कौशलिंग जैसी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी। बताया गया है कि काफी समय से इस नियुक्ति की प्रक्रिया का अटकाया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियो ंमें भारी ओक्रोश देखा गया है।
वर्तमान समय में प्रदेश के विभिन्न प्राथमिक स्कूलों में 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद रिक्त है। जिन पर भर्ती होनी है। लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नही दे रही है। सरकार के इस उदासीन रवैये से नारज हो कर आज महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने धरना देकर आपना विरोध प्रदर्शन किया है।






