भोपाल

Bhopal News: रिटायर्ड मुख्य सचिव के घर चोरों का धावा, 300 डालर नगदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात उड़ाया

Satna Madhya Pradesh
x
Bhopal News Today : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में चोरो ने रिटायर्ड मुख्य सचिव के घर में धावा बोल दिया।

Bhopal / भोपाल। रिटायर्ड मुख्य सचिव अश्वनी वैश्य के फार्म हाउस में रविवार की शाम चोरों ने धावा बोल दिया। चोर खिडकी के रास्ते अंदर दाखिल हुए और कमरे की आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात ले गये। साथ में कई जरूरी दस्तावेज के साथ 300 यूएस डालर नकद भी पार कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद रातीबड़ पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस के हाथ अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।

ग्राम मेंडोरी में है फार्म हाउस

जानकारी के अनुसार रिटायर्ड मुख्य सचिव का फार्म हाउस रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मेडोरी में है। वह अक्सर यहीं रहते थें। रविवार की शाम किसी काम से वह भेपाल के घर में गये थे। करीब 3 घंटे बाद वह वापस फार्महाउस आ गये। लेकिन जब घर में प्रवेश किया वहां की हालत देखकर अचंभित रह गये।

अस्त-व्यस्त मिला पूरा घर

सीएस अश्वनी वैश्य जैसे फार्म हाउस में प्रवेश कर कमरे का दरवाजा खोला तो वहां कपडे के साथ सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी का दरवजा खुला था। जिसकी सूचना उन्होने पुलिस को दी।

श्री वैश्य ने बताया कि आलमारी में रखा पासपोर्ट, जरूरी दस्तावेज, सोने चांदी के जेवर तथा 300 यूएस डालर चोर ले गये। जिसकी कुल अनुमानित कीमत 90 हजार के आसपास थी।

जांच में जुटी पुलिस

चोरी की जानकारी होते ही रातीबड़ पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि जिस तरह से चोरी हुई उसमें किसी जानने वाले का हांथ हो सकता है।

जिस वक्त चोरी हुई वहां एक चौकीदार दयाराम सामकोले था। वह घर के बाहर बैठकर पहरा दे रहा था। चौकीदार द्वारा मामले की रिर्पोट थाने में की गई है।

Next Story