भोपाल

Bhopal News : 9 सैकड़ा के करीब पहुंचा रसोई गैस का दाम, फिर बढे़े 25 रूपये

Manoj Shukla
17 Aug 2021 11:04 AM GMT
LPG prices
x

गैस- सांकेतिक फोटो 

गरीब महिलाओ को धुए से बचाने के लिए मुफ्त गैस कनेक्सन दे रही है। वहीं गैसे सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

भोपाल। महंगाई की मार से जनता का बुरा हाल है। एक ओर सरकार गरीब महिलाओ को धुए से बचाने के लिए मुफ्त गैस कनेक्सन दे रही है। वहीं गैसे सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अगस्त माह के शुरूआत में गैस के दाम नहीं बढ़े तो लोगों को लगा कि शायद इस माह गैस के दाम नहीं बढ़ेगे। लेकिन स्वतंत्रता दिवस के बाद एक बार फिर 25 रुपए का इजाफा कर दिया गया है। अब भोपाल में गैस सिलेंडर के दाम दिल्ली और मुंबई में मिलने वाले सिलेंडर से अधिक है। इस महंगाई में गरीब जनता आखिर किसके भरोसे जिये।

आज बढ़े गैस के दाम

जानकारी के अनुसार 17 अगस्त की सुबह गैसे के दाम बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया गया। जिसके बाद रसोई गैस के एक सिलेंडर की कीमत 840.50 रुपए से बढ़कर 865 रुपए हो गई है। सरकार द्वारा 25 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से इजाफा किया गया है। वही जुलाई माह में भी 25 रूपये गैस के दाम मे बढोत्तरी की गई थी।

विरोधियों के निशाने पर भाजपा

बढ़ती महंगाई की वजह से प्रदेश के साथ-साथ देश की भाजपा सरकार विरोधियों के निशाने पर है। प्रदेश के कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि 110 का पेट्रोल, 100 का डीजल, 900 की गैस टंकी, 2200 का तेल डब्बा। इनको और 'जन-आशीर्वाद' चाहिए ताकि महंगाई और बड़ा सकें। जन आशीर्वाद नहीं ये 'महंगाई यात्रा' है।

उड़ रहा धुआं, धूल खा रहे सिलेंडर

जानकारी के अनुसार लगातार महंगाई बढ़ने से लोगो ने अपने रसोई गैस को घर के एक कोने में रख दिया है। जंगल और खेतो से लाई गई लडकी ओर उपलो के सहारे उज्वला के हितग्राही खाना बना रहे है। हालत यह है कि गंवों में हर घर से सुबह और शाम के समय धुंआ निकलता दिख रहा है। वहीं उज्वला योजना से मिले गैस सिलेंडर तथा चूल्हे पर धूल की मोटी परत जम गई हैं। गांव के लेगों की माने जब गैस की कीमत 500 रूपये थी। उसे दूसरे तीसरे माह भरवा लिया जाता था। लेकिन अब तो गैस भरवाना सपनों की बात रह गई है।

Next Story