भोपाल

Bhopal News : साढे़ आठ हजार की रिश्वत लेते SI को लोकायुक्त ने पकड़ा

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत
24 Aug 2021 5:49 PM IST
Updated: 2021-08-24 12:22:36
Sidhi MP Lokayukta Trap News
x

Sidhi MP Lokayukta

लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भोपाल के मिसरोद थाने के सब इंस्पेक्टर प्रकाश राजपूत को साढे़ आठ हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार का लिया है।

Bhopal / भोपाल। देश भक्ति और जन सेवा की प्रतिज्ञा कर नौकरी करने वाले एक पुलिस सब इंस्पेक्टर का सरकार के वेतन से पेट नही भरा। बिना रिश्वत की मलाई चखे शायद शरीर में बल नही आता। इसी का परिणाम है कि लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिसरोद थाने के सब इंस्पेक्टर प्रकाश राजपूत को साढे़ आठ हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार का लिया है।

जमानत के बादले मागे थे 10 हजार

जानकारी के अनुसार रेतघाट तलैया के रहने वाले मसूद ने लेकायुक्त से शिकायत करते हुए बताया कि उसके भतीजे का 23 अगस्त को आशिमा माल में विवाद हो गया था। जिसकी रिपोर्ट मिसरोद थाने में दर्ज हुई थी। इस दौरान जब सब-इंस्पेक्टर राजपूत से बात की गई तो उन्होने गिरफ्तार न करने और जमानत देने के लिए 10 हजार रूपये मागें।

लोकायुक्त ने की जांच

मसूद अली की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस जांच करने के बाद माना कि सही जानकारी दी जा रही है। इसके बाद लोकायुक्त ने इस मामले में सब इंस्पेक्टर राजपूत को पकडने के लिए मसूद को पैसे दिए। बताया जाता है कि मसूद ने पैसे देने के लिए सब इंस्पेक्टर को वीआईपी रोड गौहर महल के पास बुलाया।

सब इंस्पेक्टर ने जैसे ही पैसे मसूद से लिए लोकायुक्त की टीम पहुंच गई और रंगे हाथ पकड़ लिया। राजपूत के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Next Story