भोपाल

BHOPAL NEWS: नियुक्ति पत्र की आस में चयनित शिक्षक पहुंचे भोपाल, कहा- राखी का उपहार नियुक्ति पत्र

BHOPAL NEWS: नियुक्ति पत्र की आस में चयनित शिक्षक पहुंचे भोपाल, कहा- राखी का उपहार नियुक्ति पत्र
x
सरकार से बार-बार आश्वासन लेकर जाने वाले चयनित शिक्षक एक बार फिर राखी जैसे पावन त्यौहार पर भोपाल पहुंच गये हैं। चयनित शिक्षको में अधिक संख्या में महिलाएं है जो पीली साड़ी पहने हुए हैं।

भोपाल (Bhopal News) : सरकार से बार-बार आश्वासन लेकर जाने वाले चयनित शिक्षक एक बार फिर राखी जैसे पावन त्यौहार पर भोपाल पहुंच गये हैं। चयनित शिक्षको में अधिक संख्या में महिलाएं है जो पीली साड़ी पहने हुए हैं। वहीं महिलाओं के हाथ में राखी, हल्दी, कुमकुम है। इनका कहना है कि प्रदेश के मुखिया मामा शिवराज सिंह चौहान हमसे राखी बंधवाएं और उपहार स्वरूप हम सब चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दें। इनका कहना है कि इस बार वह नियुक्ति पत्र लेकर ही उठेंगी। हर बार आश्वासन के पर चले जाते थे लेकिन सरकार दिया आश्वासन पूरा नहीं कर रही है।

ज्ञात हो कि संविदा वर्ग-1 और 2 के 30 हजार पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। वर्ष 2019 में पात्रता परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद 2020 जनवरी से 2021 अप्रैल में चयनित शिक्षकों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। लेकिन आज तक नियुक्ति पत्र नहीं जारी किया गया।

पुलिस जवान दे रहे पहरा

प्रदेश भर से चयनित शिक्षक भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी भारी संख्या को देखते हुए प्रदर्शन स्थल पर एक सैकड़ा के करीब पुलिस के जवान तैनात किये गये हैं। पूरा भाजपा कार्यालय के आसपास का इलाका छावनी में तब्दील हुआ दिखाई दे रहा है। अधिकारी मोर्चा संभालते हुए हैं। प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास चल रहा है। लेकिन अभी कोई बात बनती नहीं दिख रही है।

वहीं चयनित शिक्षकों को कहना है कि अधिकारियों की तरफ से आश्वासन मिलता है, लेकिन समय गुजर जाने के बाजवूद पूरा नहीं किया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि इस बार हम बिना नियुक्ति पत्र के नहीं जाएंगे।

रोते हुए कहा अब नही देगी परीक्षा

प्रर्दशन स्थल का नजारा इस समय देखते ही बनता है। चयनित शिक्षको में शामिल महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहने हुए है। कोई कान पकड़कर उठक बैठक लगा रहा है तो कोई लेटकर पूरा दंडवत है। सभी का कहना है कि सरकार उन्हे नियुक्ति पत्र दे। वहीं प्रदर्शन के दौरान कई महिलाओं को चक्कर आ गया। वहीं कई महिला चयनित शिक्षक अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ आंदोलन कर रही है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story