भोपाल

Bhopal News : जुआ खेलते 1 एएसआई और 3 हवलदार गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पकड़े 12 जुआरी

x
Bhopal / भोपाल। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने रात के समय छापा मारा। आधा सटर खोलकर एक कमरे में 12 लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस जब अंदर जाकर देखी तो वह दंग रह गई। 8 जुआरियों के साथ जमीन पर बैठकर 4 पुलिसकर्मी जुआ खेल रहे थे। कर्रवाई करने गई पुलिस ने 8 जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए चारों पुलिसकर्मियों को छोड दिया। लेकिन बाद में इस मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को होने के बाद सभी आरोपी पुलिसकर्मियों का नाम एफआईआर मे दर्ज करने के साथ गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

करोद मंडी टीन सेड में चल रहा था जुआ

जानकारी के अनुसार करोंद मंडी के पास जुए का फड सजा हुआ था। जिसमें शनिवार देर रात एक बजे क्राइम ब्रांच की टीम ने दुकान में धावा बोल दिया। जिसमें 8 जुआरियों के साथ 1 एएसआई तथा 3 हवलदार क्राइम ब्रांच टीम को मिले। पुलिस को आरोपियो के पास से 26 हजार 650 रूपये मिले है।

8 को किया गिरफ्तार 4 को छोड़ा

कार्रवाई के दौरान पकड में आये 4 पुलिसकर्मियों को छोड दिया गया। वही अन्य 8 आरोपियो को पुलिस पकडकर थाने ले गई। इस मामले की जानकारी पुलिस के वरिष्ट आधिकारियो को होते ही सभी को आरोपी बनाने के लिए कहा गया। और 8 आरोपियो के नाम के साथ चारों पुलिसकर्मियों के नाम भी जोड दिये गये।

Next Story