भोपाल

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- राहुल गांधी को देश से निकाल दो, विदेशी महिला का बेटा देशभक्त नहीं हो सकता

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- राहुल गांधी को देश से निकाल दो, विदेशी महिला का बेटा देशभक्त नहीं हो सकता
x
Pragya Thakur On Rahul Gandhi: प्रज्ञा ठाकुर का कहना है कि राहुल विदेश में जाकर भारत का अपमान कर रहे हैं

Pragya Thakur On Rahul Gandhi: भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि- राहुल गाँधी को तो देश से निकाल देना चाहिए, विदेशी महिला की संतान कभी देशभक्त नहीं हो सकती. राहुल गांधी विदेश में जाकर कहते हैं, हमें संसद में बोलने का मौका नहीं मिलता, इससे ज़्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता, मैं ऐसे राहुल गांधी को दुत्कारती हूं. अब इन्हे देश की राजनीति में मौका नहीं दिया जाना चाहिए, इन्हे देश से बाहर निकाल देना चाहिए।

दरअसल प्रज्ञा ठाकुर शनिवार को भोपाल-दाहोद को हरी झंडी दिखाने के लिए पहुंची थीं, इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की देशभक्ति पर प्रश्न खड़ा करते हुए उनपर जुबानी प्रहार किया।

कोंग्रेसी संसद नहीं चलाने दे रहे

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- संसद में कार्य अच्छा हो रहा है। सबकुछ अच्छा है, लेकिन कांग्रेसी सरकार चलाने नहीं दे रहे, संसद चलने नहीं दे रहे हैं। उनका प्रयास है कि अगर इनकी संसद चली तो कार्य ज्यादा होंगे। ज्यादा होंगे तो हमारा अस्तित्व बचेगा ही नहीं। उनका अस्तित्व को खत्म होने की कगार पर आ गया है, लेकिन उनकी बुद्धि भी भ्रष्ट होती जा रही है। आप (राहुल गांधी) अपने देश के नेता हैं। आपको जनता ने चुना है। आप जनता और देश का अपमान कर रहे हैं'।

आप भारत के नहीं हो, मान लिया हमने, क्योंकि आपकी माताजी इटली की हैं। हमने नहीं कहा, यह चाणक्य ने कहा है कि विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता। यह राहुल गांधी ने तय कर दिया है, क्योंकि भारत की संसद और जनता ने आपको सांसद चुना है। इतने वर्ष तक कांग्रेस की सरकार रही। आपने देश को खोखला कर दिया। आप विदेश में कहते हो कि हमें संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा। इससे शर्मनाक बात और कुछ नहीं हो सकती। मैं ऐसे राहुल गांधी को दुत्कारती हूं।


Next Story