
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- Bhopal news : एम्स के...
Bhopal news : एम्स के 186 डाक्टरों की कोरोना जांच, 102 डाक्टर मिले पाजिटिव
भोपाल ( Bhopal News in Hindi) : प्रदेश के राजधानी में संचालित एम्स अस्पताल में कोरेाना ने धावा बोल दिया हैं। कोरोना की चपेट में एम्स के 102 डाक्टर आ चुके है। यह आंकड़ा काफी चैकाने वाला सामने आया है। 186 डाक्टरों की कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उनके सैंपल की जांच की गई थी। जिसके बाद पूरे एम्स मंे हडकंप मच गया है। वही डाक्टरो के निवास वाले स्थानों में भी लोगो ने दहशत व्याप्त है।
5 सैकड़ा है स्टाफ
जानकारी के अनुसार भोपाल एम्स स्थित अस्पताल में 500 डॉक्टर कार्यरत हैं। जिसमें 300 जूनियर डॉक्टर तो वहीं 200 पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं। वही अन्य कार्य के लिए कर्मचारी लगे है। सफाई और सुरक्षा के साथ ही अगर कार्यालयीन कर्मचारियों को जोड़ दिया जाय तो एम्स में हजारों लोग है। ऐसे मे एक साथ 102 डाक्टरों का कोरोना पाजिटिव हो जाना चिंता का विषय है।

डाक्टरों ने करवाई जांच
ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एम्स में बुधवार को 186 डाक्टरों में कोरोना के लक्षण दिखने के बद उनकी जांच की गई। बताया जाता है कि इस जांच में एक साथ 102 डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए। सुरक्षा एहतियातांे का कडाई से पालन करने वाले डाक्टर स्वयं ंिचतित हैं।
मरीज भगवान भरोसे
एक साथ इतने डाक्टरो के संक्रमित हो जाने से एम्स की चिकित्सकीय व्यवस्था भी प्रभावित होगी। लेकिन एम्स प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ है। रोगियों के इलाज में किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। वहीं डाक्टर भी जल्दी से ठीक हो जयंे इसके लिए प्रयस किया जा रहा है।
स्थिति गंभीरता की ओर कर रही इसारा
इतनी बड़ी संख्या में एम्स के डॉक्टरों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्थिति गंभीरता का संकेत दे रहा है। डाक्टरों द्वारा लोगांे से बचाव करने की अपील की जा रही है। वही सोचने वाली बात यह है कि इतना एहतियात रखने के बाद भी डाक्टर कोरेाना पाजिटिव हो रहे हैं।






