
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- भोपाल / संविदा शिक्षक...
भोपाल / संविदा शिक्षक ने नौकरी में कमाये 36 लाख, जांच में निकली 5 करोड़ की सम्पत्ति...
भोपाल। 23 वर्षो की नौकरी में प्राथमिक स्कूल के एक शिक्षके ने जमकर सम्पत्ति जुटाई और वह 5 करोड़ का आसामी निकला है। भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने राजधानी में बैतूल के शिक्षक पंकज श्रीवास्तव के यहां छापा माराकर संपत्ति की जानकारी एकत्र की है। घर में मिले सम्पत्ति के दस्तावेजों से लोकायुक्त के अधिकारियो की आंखें फटी रह गईं।
36 लाख 50 हजार मिला वेतन
बताया जा रहा है कि शिक्षक पकंज श्रीवास्तव वर्ष 1998 में संविदा शिक्षक से भर्ती हुए थें। 23 वर्षो में उन्हें वेतन से महज 36 लाख 50 हजार रुपए मिले, जबकि उनके पास से बड़ी मात्रा में कृषि भूमि और आवासी प्लॉट की रजिस्ट्री मिली हैं। जिसके तहत शिक्षक के 5 करोड़ की सम्पत्ति की जानकारी मिली है। लोकायुक्त ने जो दस्तावेज जुटाये है उनमें से प्रॉपटी, चेकबुक, पासबुक समेत कई दस्तावेज शामिल हैं। इनकी जांच की जाएगी।
बैतूल में पदस्थ है शिक्षक
लोकायुक्त के अधिकारी सलिल शर्मा के मुताबिक पंकज श्रीवास्तव 48 वर्ष पिता रामजन्म श्रीवास्तव बगडोना तहसील घोड़ाडोंगरी जिला बैतूल के विद्यालय रेंगा ढाना प्राइमरी टीचर हैं। वे भोपाल के डी-413 मिनाल रेजीडेंसी में रहते हैं। लोकायुक्त की टीम ने मिनाल और एमजीएम कॉलोनी बगडोना स्थित उनके निवास पर एक साथ छापा मारा था।
24 संपत्तियों की मिली जानकारी
लोकायुक्त की अभी तक की जांच में कुल 24 संपत्तियों की जानकारी मिली है। इनमें मिनाल रेसीडेंसी में डुप्लैक्स, समरधा में प्लॉट पिपलिया में एक एकड़ भूमि, छिंदवाड़ा में 6 एकड़ जमीन, बैतूल में 8 आवासीय प्लॉट, 6 दुकान बगडोना में व 10 अलग-अलग गांवों में कृषि भूमि कुल 25 एकड़ होना पाया गया है। कुल कीमत करीब 5 करोड़ रुपए की संपत्ति होने का पता चला है। टीम को यहां से करीब 30 हजार रुपए नकदी मिले। इनकी जांच के बाद रुपए वापस कर दिए। पंकज के दो बेटियां और एक बेटे बुरहानपुर की एक मंहगी अकादमी में पढ़ाई करती हैं। पुलिस उनके खर्चे की जानकारी जुटा रही है।
ब्जाज पर चलाता था पैसे
शिक्षक पंकज का कहना है कि उसने यह रुपए अपनी मेहनत से व्यापार में कमाये है। बताया जा रहा है कि शिक्षक व्याज पर पैसे लगाता था और पैसे न मिलने पर उसकी प्रापर्टी आदि हड़प लेता था। लोकायुक्त ने टीर्चर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।




