
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- Bhopal में भैंस के साथ...
Bhopal में भैंस के साथ ऊर्जा मंत्री के बंगले पहुंचे कांग्रेसी, बजाई बीन और कहा - बढ़े हुए बिजली बिल वापस ले सरकार

Bhopal / भोपाल। इस समय कांग्रेस के नेता सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे थे। बुधवार को एक ओर इंदौर में कांग्रेसी राजनैतिक रैली को छूट तो धार्मिक जुलूस पर प्रतिबंध का विरोध कर रहे थे। वही भोपाल में बढे बिजली के विरोध में कांग्रेसी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए ऊर्जा मंत्री तोमर के बंगले पर पहुंचे। युवक कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और भैंस के आगे बीन भी बजाई।
बढ़े बिजली बिल से समाज का हर वर्ग परेशान
युवक कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेशाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार को गरीबो से कोई लेना देना नही है। वह अपनी तिजोरी भरने के लिए बेतहासा महंगाई बढ़ा रही है। बिजली के बिलों से व्यापारी, मजदूर, किसान के साथ आम नागरिक भी परेशान हैं। बिना रीडिंग के बिल जारी किया जा रहा है। उनका कहना था कि अगर सरकार बिजली के बढे रेट को कम नहीं करती तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।
भैस के सामने बजाई बीन
विरोध कर रहे कांग्रेस के नेता भैस के साथ ऊर्जा मंत्री के बंगले पर पहुंचे। लोगों ने विरोध करते हुए भैस के सामने बीन बजाई। वही भैस की पीठ पर बैनर टांग दिया था जिसमे लिखा था कि बढे हुए और गलत बिजली बिलों के विरोध में प्रदर्शन। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष आकाश चौहान, लोकेंद्र शर्मा, चेतन साहू, फैज बेग, आतिफ अली, अशर खान, नरेंद्र बघेल, सिद्धार्थ झा, सुमित गुर्जर, रमीज खान आदि मौजूद थे।




