भोपाल

Bhopal News : कालेज स्टाफ ने लगाया चूना, एमडी में एडमीशन दिलाने ठग लिए 22 लाख रुपये

Aaryan Dwivedi
10 April 2021 8:54 PM IST
भोपाल  ( bhopal News in Hindi) :   पंजाब के रहने वाले एक एमबीबीएस डाक्टर को एमडी में एडमीशन दिलवाने के नाम ठगी का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले कोई बाहर के नहीं भोपाल स्थित एक मेडिकल कालेज के है। डाक्टर ने कालेज स्टाफ के नाम धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है सभी आरेानी कालेज से फरार चल रहे हैं।

भोपाल (Bhopal News in Hindi) : पंजाब के रहने वाले एक एमबीबीएस डाक्टर को एमडी में एडमीशन दिलवाने के नाम ठगी (Fraud) का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले कोई बाहर के नहीं भोपाल स्थित एक मेडिकल कालेज के है। डाक्टर ने कालेज स्टाफ के नाम धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है सभी आरेानी कालेज से फरार चल रहे हैं।

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के रहने वाले शुभम सहगल 25 वर्ष ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद एमडी की तैयारी में थे। शुभम ने एमडी के लिए एडमीशन की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। बताया जता है वह अब प्रवेश के लिए कालेजों से समपर्क कर रहे थे।

कर्मचारियों ने किया दावा

शुभम ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हे एडवांस मेडिकल कालेज से एमडी में प्रवेश दिलाने के लिए फोन आया। वह पंजाब से भोपाल पहुंचे। वहां कालेज के चार कर्मचारी राजेश भदौरिया, अभिषेक, रंजन तथा विश्वजीत मिले। लोगोें ने शुभम केा झांसे में लेते हुए एडमीशन दिलवाने के बदले 22.46 लाख रुपये मांगे।

न एडमीशन हुआ न लौटा रहे पैसा

शुभम ने चारों आरोपियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त लोग कालेज के कर्मचारी होने से वह विश्वास करते हुए पूरी रकम उन्हे दे दी। लेकिन अब एडमीशन नही हो पाया। ऐसे में जब शिवम पैसा वापस करने की मांग करने लगा तो वह मुकर गये।

पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट

पंजाब के रहने वाले शुभम सहगल ने पैसा वापस न करने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। पुलिस ने आवेदन की जांच कर आरोपियों की तलाश में लग गई है।

Next Story