भोपाल

Bhopal News : स्वास्थ्य आग्रह पर बैठे मुख्यमंत्री, खुले आसमान के नीचे 24 घंटे, यही से चलेगा मुख्यमंत्री कार्यालय

भोपाल (Bhopal News in Hindi) : प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चैहान कोरोना से बचने लोगों को जागरूकर करने के उद्देश्य से ’स्वास्थ्य आग्रह’ करने बैठे हैं। सीएम का यह आग्रह 24 घंटे भोपाल के मिंटो हाल में चलेगा। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चैहान ने कहा कि वह लोगो को मास्क तथा कोरेाना गाइडलाइन का पालन करने जागरूक करने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठूंगा।

संक्रमण रोकने सभी जागरूक हो: शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चैहान का कहना है कि कोरेाना को रोकना अकेले सरकार के बस की बात नहीं है। इसे रोकने के लिए देश तथा प्रदेश की जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है। कोरोना एक संक्रामक बीमारी है इससे बचने के लिए चेहरे पर मास्क होना चाहिए तथा शारीरिक दूरी का पालन करना आवश्यक है।

24 घंटे यहीं से चलेगा मंत्रालय

जानकारी के अनुसार ’स्वास्थ्य आग्रह’ स्थल ंिमंटो हाल नामक स्थान से आज मंत्रालय का संचालन किया जायेगा। वहीं इस स्थल पर मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे कोरोना संबंधी बैठक भी करेंगे। जिसमें प्रदेश में कोरोना के हालातों पर चर्चा की जायेगी।

मास्क लगाना आवश्यक

सीएम ने कहा कि वह जब कोरोना की समीक्षा करते हैं तो लोगों के चेहरे पर मास्क कम ही दिखता है। लेकिन सभी को मास्क लगाना अनिवार्य है। लाॅकडाउन सही नही है। इसी सीमित किया गया है। सीएम का कहना था कि मैं सभी धर्म गुरूओ से मास्क लगाने की अपील करता हूं।

धर्म गुरूओं से करेंगे बात

’स्वास्थ्य आग्रह’ स्थल पर ही ऐसी व्यवस्था की गई है जिससे मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से धर्मगुरुओं, डॉक्टरों से बातचीत कर सकें। मुख्यमंत्री धर्मगुरूओं से कोरेाना को रोकने के लिए उनसे चर्चा करेगें लोगों को जागरूक करने के लिए मास्क की अनिवार्यता पर विचार किया जायेगा।

Next Story