भोपाल

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बुरी खबर,सरकार ने इतनी बढ़ाई रासायनिक उर्वरकों की कीमत

Kisan Credit Card Scheme: How to apply to get KCC from SBI
x

किसान फाइल फोटो 

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के किसानों के लिए बुरी खबर है। एक बार फिर सरकार ने रासायनिक उर्वरकों (chemical fertilizers) की कीमत बढ़ाई है।

सरकार चाहे केंद्र की हो या प्रदेश की सभी किसानों की आय दोगुनी करने की कोशिश में लगे हुए है। किसानों के बीच में एक सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकार एमएसपी व अन्य किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से किसान को मजबूत करने में लगा हुआ है। लेकिन रासायनिक उर्वरकों (Chemical Fertilizers) की कीमत बढ़ जाने से इन हितैषी योजनाओं का महत्त्व कहां रह जाता है।

खेती में बढ़ रही लागत

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार ने एक बार फिर रासायनिक उर्वरकों (Chemical fertilizers) की कीमत में भारी वृद्धि की है। जिससे किसान चिंतित है। खाद के बढ़े हुए दाम, डीजल पेट्रोल के बढ़े दाम किसानों की कमर तोड़ रहे हैं। इन हालातों में जब कृषि में लागत दिनों दिन बढ़ती जा रही है तो फसलों के बढ़े हुए दाम किसान को कैसे राहत दे पाएंगे।

कीटनाशकों के बढ़ रहे दाम

किसान किसी भी हालत में लागत बढ़ने पर बचत नहीं कर पा रहा है। वहीं अगर बात खेती में उपयोग होने वाले कीटनाशकों की करें तो उनके दामों पर दिन प्रति दिन बढ़ोतरी हो रही है।

कृषि में रासायनिक खाद का उपयोग कम करे किसान

एक और सरकार रासायनिक उर्वरक का उपयोग कम करने की बात हुए रासायनिक उर्वरकों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं उसके स्थान पर जैविक खाद का उपयोग करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाता है। लेकिन आज के इन हालातों में बिना रासायनिक खाद का उपयोग किए उत्पादन कर पाना किसान के बूते की बात नहीं रही।

इतने बढ़े दाम

खाद

पुराने दाम (प्रति बैग)

नए दाम (प्रति बैग)

एनपीके 12:32:16

1185 रुपए

1700 रुपए

एनपीके 10:26:26

1475 रुपए

1475 रुपए

एनपीके 14:35:14

1230 रुपए

1550 रुपए

अमोनियम फास्फेट सल्फेट 20:20:0

1050 रुपए

1225 रुपए

डीएपी

1211 रुपए

1211 रुपए

नैनो डीएपी का उपयोग करें किसान

सरकार का प्रयास है किसान रासायनिक खाद के बजाय नैनो यूरिया या प्राकृतिक जैविक खाद का उपयोग करें। लेकिन जानकारों की माने तो सरकार की यह योजना वर्तमान समय में विफल होती नजर आ रही है क्योंकि नैनो डीएपी का अभी ट्रायल चल रहा है इसे बाजार में आने में कम से कम 1 वर्ष का समय लगेगा।

आदेश जारी :



Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story