
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- BHOPAL में Coronavirus...
BHOPAL में Coronavirus से संक्रमित मिली युवती के परिजन समेत 6 लोगों के सैंपल मंगलवार को लिए गए..

Madhya Pradesh दो दिन पहले भोपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित मिली युवती के परिजन समेत छह लोगों के सैंपल मंगलवार को लिए गए हैं। इनमें भोपाल में पदस्थ एक आईएएस ऑफिसर भी हैं। वह कहीं बाहर नहीं गए हैं, पर सर्दी खांसी के चलते उनके सैंपल लिए गए हैं। सभी की रिपोर्ट बुधवार को आने की उम्मीद है।
उधर, कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका के चलते सरकार ने बुधवार को अचानक बीएमएचआरसी अस्पताल को खाली करा दिया है। ऐसे में मरीजों की फजीहत हो रही है। प्रशासन ने संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ने पर जंबूरी मैदान व भौरी में क्वारेंटाइन बनाने की तैयारी की है।
भोपाल में रविवार को प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाली 26 साल की एक युवती में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। वह अपने भाई के साथ शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से भोपाल आई थी। भाई का भी सैंपल जांचा गया था जो निगेटिव आया था। मंगलवार को युवती के पिता, मां व नौकर का सैंपल लिया गया है। भाई का सैंपल दोबारा लिया गया है। इसके अलावा पीड़ित के घर से कुछ दूर एक व्यक्ति का सैंपल लिया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित के घर में साफ-सफाई करने वाली नौकरानी पड़ोस में भी काम करती थी।
जरूरी दुकानें भी बंद करने की तैयारी
कर्फ्यू के दौरान बड़ी संख्या में लोग बाहर निकल रहे हैं। इसे देखते हुए संक्रमण का खतरा बना हुआ है। जिला प्रशासन बुधवार से दूध, सब्जी, किराना की दुकानें भी बंद करने की तैयारी में है।




