भोपाल

प्रभारी सहायक संचालक महिला ने अफसरों व प्राचार्यों के व्हाट्सप्प ग्रुप में डाल दी पोर्न क्लिप, फिर मच गया हड़कंप : MP NEWS

प्रभारी सहायक संचालक महिला ने अफसरों व प्राचार्यों के व्हाट्सप्प ग्रुप में डाल दी पोर्न क्लिप, फिर मच गया हड़कंप : MP NEWS
x
भोपाल (BHOPAL NEWS) । स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रभारी सहायक संचालक महिला ने अफसरों व प्राचार्यों के वाट्सएप ग्रुप में पोर्न लिप डाल दी। मामले की जांच के बाद आयुक्त लोक शिक्षण जयश्री कियावत ने प्रभारी सहायक संचालक को निलंबित कर दिया है।

संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में प्रभारी सहायक संचालक रमणी लाल है। 28 दिसंबर 2020 को महिला द्वारा मोबाइल से विभागीय अफसरों व प्राचार्यों वाट्सएप पर बने ग्रुप में एक पोर्न क्लिप भेजी गई थी। मामले की जांच शुरू हुई।

जांच के बाद विभाग ने प्रारंभिक स्तर पर महिला अधिकारी को अश्लील क्लिप ग्रुप में भेजने के मामले में दोषी पाया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आयुत लोक शिक्षण जयश्री किवायत ने प्रभारी सहायक संचालक को निलंबित कर दिया है।

जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि महिला अधिकारी द्वारा किया गया यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है। यह गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियमों के तहत महिला अधिकारी पर तत्काल प्रभाव से निलंबन किया जाता है। निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता दी जाएगी।

Next Story