भोपाल

जेल से छूटने के बाद युवक ने 13 घंटे में चार वारदातों को दिया अंजाम, प्रशासन ने घर किया जमींदोज

Sanjay Patel
30 Jan 2023 10:47 AM GMT
जेल से छूटने के बाद युवक ने 13 घंटे में चार वारदातों को दिया अंजाम, प्रशासन ने घर किया जमींदोज
x
भोपाल में जेल से छूटने के बाद एक युवक ने 13 घंटे के भीतर चार वारदातों को अंजाम दिया। उस पर शहर भर के 6 थानों में 36 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं।

भोपाल में जेल से छूटने के बाद एक युवक ने 13 घंटे के भीतर चार वारदातों को अंजाम दिया। उस पर शहर भर के 6 थानों में 36 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। कुख्यात बदमाश का मकान भी रविवार को जिला प्रशासन द्वारा तोड़ दिया गया है। जेल से छूटने के बाद उसके द्वारा इलाके में जमकर आतंक मचाया गया। इस दौरान एक दुकानदार पर जानलेवा हमला भी उसके द्वारा किया गया।

युवक के हाथ की काट दी तीन अंगुलिया

कुख्यात बदमाश अरशद उर्फ बब्बा ने जेल से छूटने के बाद शुक्रवार-शनिवार की रात थाना निशातपुरा, गौतम नगर एवं हनुमानगंज में चार वारदातों को अंजाम दिया। बताया गया है कि हनुमानगंज स्थित एक चाय की दुकान में उसके द्वारा रात के समय काउंटर पर बैठे युवक के साथ अड़ीबाजी की गई। उसके द्वारा जमकर हंगामा किया गया इसके साथ ही दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। इसके साथ ही एक दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद युवक की तीन अंगुलियां भी काट दी गईं। मामले में शामिल दो बदमाशों को जहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं पांच अन्य की तलाश की जा रही है। जिसमें तीन थानों की पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को तलाश करने में जुटी हुई है।

6 थानों में दर्ज हैं 36 अपराध

बदमाश अरशद ने वर्ष 2022 में 4 और इस वर्ष महीने भर में ही 4 आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया। जिसके खिलाफ समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई किंतु उसकी गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आया। थाना टीला जमालपुरा क्षेत्र स्थित कांग्रेस नगर में रहने वाले 35 वर्षीय बब्बा पिता इरशाद उर्फ प्यारे खां ने 6 थानों की पुलिस के नाम में दम कर रखा है। उसके खिलाफ थानों में 36 अपराध दर्ज हैं। जिसमें छोला मंदिर पुलिस थाने में लूट, हत्या का प्रयास, अड़ीबाजी, बलवा, लूट का प्रयास, लूट की योजना बनाना, अवैध हथियार सहित अन्य अपराध शामिल हैं। जेल से छूटने के बाद भी उसने वारदातों का अंजाम दिया। जिसके चलते नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए रविवार को उसका मकान धराशायी कर दिया गया।

Next Story