
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- भ्रष्टाचार के पैसों से...
भ्रष्टाचार के पैसों से अफेयर; लाखों के घोटाले में स्काउट-गाइड संघ का सचिव गिरफ्तार, जिस गर्लफ्रेंड के खाते में डाली थी राशि वह भी छोड़कर भाग गई

Bhopal / भोपाल। स्काउट-गाइड पैसे के गबन का मामले में भोपाल पुलिस ने भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ जिला गाइड संघ के सचिव गौरव शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है।
35 लाख का गबन मामला उजागर
टीटी नगर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर सचिव गौरव शुक्ला को गिरफ्तार करके पूछताछ की है। जिसमें पुलिस कों अभी तक की जांच में 35 लाख के गबन का मामला सामने आया है। आशंका है कि उसने करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक का गबन किया है।
डीईओं ने की थी शिकायत
टीटी नगर पुलिस के मुताबिक भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने शिकायत की थी कि सरकारी, निजी स्कूलों से स्काउट गाइड के तहत गतिविधियों के लिए शुल्क लिया जाता है। उसमें काफी गड़बडी है।
दरअसल मप्र जिला गाइड संघ में तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने 10 अगस्त 2015 को अशासकीय कर्मचारी गौरव शुक्ला की सचिव पद पर नियुक्ति की थी। इसके बाद खाते से राशि निकालने के अधिकार भी उसे ही सौंप दिए। उन्होने डीईओं के फर्जी हस्ताक्षर करके स्काउट गाइड की राशि में जमकर भष्टाचार किया है।
गर्लफ्रेंड के खाते में भी जमा की धन राशी
गौरव शुक्ला ने अपनी गर्लफ्रेंड का फर्जी खाता खुलवाने के लिए उसके दस्तावेज लिए। गौरव के पास ही गर्लफ्रेंड के खाते की बैंक पासबुक और डिटेल थी। गर्लफ्रेंड के खाते से उसने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी किए हैं। खाते में गौरव शुक्ला के ही मोबाइल नंबर दर्ज हैं। पुलिस उसकी गर्लफ्रेंड की भूमिका की भी जांच करेगी। हालांकि गर्लफ्रेंड से अब उसका ब्रेकअप हो चुका है।
टीटी नगर टीआई शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि सरकारी राशी के गबन मामले में गौरव शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य कर्मचारियों की भूमिका को लेकर जांच चल रही है।




