भोपाल

भोपाल / नशे की लत हुई जानलेवा, 3 भाइयों की मौत, नहीं मिली शराब तो पी लिया....

भोपाल। एक दिन का लाकडाउन लोगों पर भारी पड़ रहा है। सबसे ज्यादा उन लोगांे पर जो बिना नशा के एक दिन भी नहीं गुजार सकते। भोपाल में तीन सगे भाइयों की जांन इस नशे की आदत की वजह से चली गई। शराब न मिलने पर तीनो भाइयों ने सैनिटाइजर पी लिया जिससे तीनों की मौत हो गई।

ऐसे हुई घटना

जानकारी के अनुसार भोपाल के एमपी नगर के जोन-1 में स्थित एक लोहे की दुकान में तीनों भाई हम्माली का काम करते थे। पर्वत अहिरवार, रामप्रसाद अहिरवार और भूरा अहिरवार काम के बाद शराब की लत पूरी करने के लिए सैनिटाइज ही पी लिया।

मृतक के बेेटे ने खोला भेद

भूरा के बेटे ने बताया कि उसके पिता शराब न मिलने पर सैनिटाइजर पिया करते थे। शराब पीने की इनकी पुरानी आदत है। कई बार शराब पीने के बाद वह घर भी नही आया करते थंै। शराब पीने के बाद भूरा और पर्वत घर नही पहुच पाये। उनका शव दुकान के पास ही मिला।

रात में बेचैन था रामप्रसाद

बताया गया है कि तीनों ने एक साथ शराब पी। रामप्रसाद शराब के नशे में घर पहुंच गया। वही उसके दोनो भाई वही दुकान के पास ही रह गये। मृतक रामप्रसाद जहंगीराबाद रविदास कोलोनी में किराये के मकान में रहता था। रात के समय बेचैन होने से पडोसियो ंने सोचा कि वह नशे मंे है।

सुबह जब देर तक नही जगा तो पडोसियो ंने दरवाजा खोलकर देखा। तब पता चला कि उसकी सांसे थम चुकी हैं। लोगांे ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। जांच के समय ही पता चला कि तीनो भाइयों की एक साथ मौत हो गई।

Next Story