
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- भोपाल में 8 वर्ष का...
भोपाल में 8 वर्ष का बच्चा मिला कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

भोपाल : होंठ तालु का आपरेशन कराने के लिए गये बच्चे की कोरोना जांच करवाई गई। जिसमें वह पॉजिटिव आया है। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। डाक्टरों की सलाह पर बच्चे को उसके घर पर होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग बच्चे की कान्टेक्ट हिस्ट्री खंगाल रही है। साथ ही बच्चे के स्वास्थ्य पर बराबर निगरानी बनाए हुए है।
सर्जरी कराने गया था बच्चा
जानकारी के अनुसार पाजिटिव आये बच्चे का जन्म से कटा होट और तालु नही हैं। इसके पहले उसकी दो सर्जरी हो चुकी है। अब तीसरी सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया गया था। बच्चे को भर्ती करने से पहले कोरोना जांच करवाई गई। जिसमें उसकी रिर्पोट पाजेटिव आ गई है। घर में किया आइसोलेट
बच्चे की रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया। बच्चे के परिजनों को जानकारी देते हुए उसे होम आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही बच्चे की कान्टेक्ट हिस्ट्री खंगाल रही है। जिसके सामने आने के बाद लोग की भी जांच की जायेगी।
स्वास्थ्य अमला पूरी तरह सतर्क
कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए प्रदेश का स्वास्थ्य अमला पूरी तरह सतर्क है। पूर्व में सम्भावना जताई गई थी कि कोरोना की तीसरी लहर सितम्बर या फिर अक्टूवर में आ सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश का पूरा स्वास्थ्य अमला सर्तकता से काम में जुटा हुआ है।




