
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- भोपाल में मिले 3 नये...
भोपाल में मिले 3 नये कोरोना रोगी, 12 दिन में 21 रोगी आये सामने

भोपाल। कोरोना के मामलो में धीरे-धीरे तेजी दिख रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 नये रोगी सामने आये है। वही 12 दिनों में 21 रोगी आ चुके हैं। सीएमएचओ भोपाल ने इस आकड़े की पुष्टि की है। कोरोना के रोगियों के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है।
घर में आइसोलेट
जानकारी के अनुसार गोविंदपुरा के रहने वाले 28 वर्ष का सामान्य सर्दी बुखार होने पर जांच करवाई जिसके बाद उसकी कोरोना रिर्पोट पाजीविट आई। युवक ने कोरोना के दोना डोज वैक्सीन लगवा चुका है। उसके घर में आइसोलेट किया गया है।
वहीं बैरागढ़ के रहने वाली 20 वर्ष की लड़की कोरोना की चपेट में आ गई है। वहीं नेहरू नगर की रहने वाले 28 वर्ष के युवक की रिर्पोट पाजीटिव आ गई।
भोपाल सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी के अनुसार शुक्रवार को 5493 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किये गये। जिसमें 3 लोग की रिर्पोट पाजेटिव आई है। वहीं 5 लोग ठीक होकर अपने घर गये। वर्तमान समय में भोपाल में 15 एक्टिव केस हैं।




